News By – नीरज बरमेचा
- नशे से आजादी के पखवाड़े के तहत जिले में निबंध, रंगोली, रैली, सेमिनार, शपथ, साइकल रैली, मैराथन दौड़ आदि का आयोजन
रतलाम : सामाजिक न्याय विभाग जिला रतलाम के द्वारा नशे से आजादी पखवाड़ा चलाया गया जिसमें निबंध व रंगोली प्रतियोगिता, रैली, सेमिनार, शपथ, साइकल रैली, मैराथन दौड़ आदि का आयोजन किया गया, पखवाड़े के समापन पर 26 जून अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर नशा निवारण के लिये कार्यशाला का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित की गयी।

कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण श्रीवास्तव,उपसंचालक, सामाजिक न्याय संध्या शर्मा, प्रदेश संयोजक गायत्री परिवार युवा संगठन विवेक चौधरी, प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय सुभाष कुमावत, प्राध्यापक डॉ पूर्णिमा शर्मा मंचासीन रहे ।
सामाजिक न्याय विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला व रैली आयोजित की गयी।
इस अवसर पर अरूण श्रीवास्तव, जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आप अपने आसपास एवं परिवार के किसी भी व्यक्ति को नशे की लत दूर करने का प्रयास करेगें तो उसकी जिंदगी में बहुत सी खुशियां आ जायेगी। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम द्वारा सालसा एवं नालसा की संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और विधिक सहायता एवं सलाह के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जन को नशा न करने की अपील करते हुए शपथ भी दिलाई एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
सुभाष कुमावत, प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय द्वारा नशे के संबंध में जानकारी देते हुए उपस्थितजन को जागरूक किया और बताया कि नशा किसी भी प्रकार उससे हमें हमेशा दूर रहना चाहिए।

विवेक चौधरी, गायत्री परिवार प्रदेश संयोजक द्वारा बताया कि नशा किसी भी चीज का क्यों न हो, चाहे वह अपने रंग, रूप एवं पैसा, नौकरी आदि किसी भी प्रकार नहीं होना चाहिए, क्योंकि नशे में चूर होकर व्यक्ति अपने आप को समाप्त कर लेता है। उपस्थित सभी को नशे से दूर रहने की अपील की गई है। सामाजिक न्याय विभाग के कलाकार ओमप्रकाश आर्य एवं नन्नोसिंह डामोर द्वारा गीत के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने के लिए संदेश पहुंचाया।
कार्यक्रम में मंच संचालन रत्नेश विजयवर्गीय, समन्वयक, जन अभियान परिषद एवं आभार शशांक पाठक, दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र द्वारा व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के अजय शर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग एवं उत्कृष्ट विद्यालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम का स्टॉफ उपस्थित रहा।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





