कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट के जनसंपर्क में महिलाओ ने आरती उतारी, तो कन्याओं ने विजय तिलक लगाया…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • कांग्रेस प्रत्याशी का जनसंपर्क
  • वार्ड 13 में कांग्रेस वार्ड कार्यालय का शुभारंभ हुआ
नगर निगम महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। वार्ड  13 एवं 3 में  जंनसम्पर्क के दौरान  कांग्रेस प्रत्याशी का जगह  जगह जोरदार स्वागत हुआ। महिलाओ ने आरती उतारी तो कन्याओं ने विजय तिलक लगाया।

नगर निगम महापौर पद के कांग्रेस उम्मीदवार मयंक जाट का लगातार जारी जनसंपर्क अभियान  में  आज वार्ड क्रमांक 13  एवं 3  के मतदाताओ से रूबरू हुए। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट एवं वार्ड क्रमांक 13 एवं 3 में पार्षद पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी आशा राजीव रावत  ओर अर्चना शर्मा द्वारा किये गए जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी साथ थे।  चारबत्ती क्षेत्र में वार्ड 13 की कांग्रेस प्रत्याशी  आशा रावत के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी  महापौर प्रत्याशी मयंक जाट ने कियाराम मंदिर चौराहा से प्रारंभ हुआ जनसम्पर्क सिखवाल नगर क्षेत्र जवाहर नगर ए कॉलोनी जवाहर नगर हरिजन बस्ती जवाहर नगर बी कॉलोनी होते हुए अंबेडकर नगर झुग्गी बस्ती में संपन्न हुआ। जनसंपर्क में महापौर प्रत्याशी  मयंक जाट एवं पार्षद प्रत्याशी आशा राजीव रावत ओर अर्चना शर्मा का गली गली मोहल्ले मोहल्ले भव्य स्वागत किया गया कई क्षेत्रों में मतदाताओं द्वारा मंच बनाकर दोनों प्रत्याशियों का स्वागत किया गया एवं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। जनसम्पर्क के दौरान  तीनो  प्रत्याशियों ने वार्ड के निवासियों ओर उनके परिवारजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्ड में जगह जगह  महिलाओ  के पैर छूकर मयंक ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर महिलाओ ओर कन्याओं ने  पुष्पहार पहनाकर ओर विजय श्री का तिलक कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा,जेम्स चाको, विनोद मिश्रा मामा, पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हीरालाल प्रेम साहब, बसंती लाल निकुम, नारायण मरमट, बहादुर सिंह भाटी, जगदीश व्यास, महेंद्र पोरवाल, मनोज परमार गोपी महाराज, उपेंद्र पटेरिया, हिमांशु बिष्ट सहित सैकड़ों मतदाता उपस्थित थे।

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|