News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 26 जून 2022/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2022 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन के प्रेक्षक भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अशोक भार्गव ने रतलाम नगर पालिक निगम के महापौर एवं एवं पार्षद पद के अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर के कार्य का निरीक्षण किया।
जिला पंचायत में लेखा टीम द्वारा महापौर एवं वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के पार्षद के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय रजिस्टर का प्रथम निरीक्षण किया गया है। प्रेक्षक डॉ. भार्गव द्वारा लेखा टीम द्वारा किए जा रहे उक्त कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय निर्वाचन व्यय के नोडल अधिकारी तरुण त्रिपाठी, वित्त अधिकारी, मेडिकल कॉलेज रतलाम, लेखा दल के दल प्रमुखद्वय बी.आर. मीना, एम.आर. मीना, संभागीय लेखाधिकारी तथा प्रीति डेहरिया, लेखाधिकारी, जिला पंचायत, प्रीति पंड्या वरिष्ठ लेखाधिकारी और लेखा टीम के सदस्यगण उपस्थित थे।
अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय के दैनिक लेखाओं के निर्वाचन व्यय रजिस्टर के निरीक्षण की तिथियां निर्धारित…
रतलाम 26 जून 2022/ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 में महापौर एवं पार्षद पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को प्रचार अवधि के दौरान कम से कम 3 बार निजी रूप से या उसके निर्वाचन एजेंट के माध्यम से निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर निरीक्षण प्रस्तुत करना है। नगर पालिका निगम रतलाम महापौर एवं पार्षद पद के अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर एवं बिल वाउचर, रसीद, बैंक पासबुक, बैंक स्टेटमेंट आदि का निरीक्षण प्रेक्षक अथवा प्रभारी अधिकारी लेखा द्वारा किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रजिस्टर के निरीक्षण की तिथियों का निर्धारण किया है। तीनों चरणों का निरीक्षण जिला पंचायत रतलाम सभाकक्ष में निर्धारित तिथियों को प्रातः 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे के मध्य होगा। इसके अनुसार 27 जून को वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक, 28 जून को वार्ड क्रमांक 31 से 40 एवं वार्ड 29 जून को वार्ड क्रमांक 41 से 49 तक के अभ्यर्थियों के रजिस्टर का निरीक्षण लेखा दल द्वारा किया जाएगा।
इसी प्रकार द्वितीय निरीक्षण महापौर पद के अभ्यर्थियों के लिए 30 जून को होगा। पार्षद पद के अभ्यर्थियों के लिए 30 जून को वार्ड क्रमांक 1 से 10 तक, 1 जुलाई को वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक, 2 जुलाई को वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक, 3 जुलाई को वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक, 4 जुलाई को वार्ड क्रमांक 41 से 49 तक के अभ्यर्थियों के रजिस्टर का निरीक्षण किया जाएगा।
तृतीय निरीक्षण महापौर पद के अभ्यर्थियों के लिए 9 जुलाई को महापौर पद के अभ्यर्थियों के लिए रजिस्टर का निरीक्षण किया जाएगा। 5 जुलाई को 1 से 10 तक, 6 जुलाई को वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक, 7 जुलाई को वार्ड क्रमांक 21 से 30 तक, 8 जुलाई को वार्ड क्रमांक 31 से 40 तक एवं 9 जुलाई को वार्ड 41 से 49 तक के अभ्यर्थियों का निरीक्षण किया जाएगा।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





