News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 26 जून 2022। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने जिला पंचायत चुनाव के लिए जावरा, पिपलौदा, सैलाना एवं बाजना के वार्डों हेतु प्रभारी नियुक्त किए है।
जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड-8 में बालाराम पाटीदार (जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा) को प्रभारी एवं नटवर व्यास (मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा जावरा ग्रामीण) एवं लोकेन्द्रसिंह सोलंकी (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष) को सहप्रभारी, वार्ड-9 में लोकेन्द्रसिंह राठौर (जंगली लसुड़िया) को प्रभारी तथा पवनसिंह हाड़ा एवं भेरूलाल गोयल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) को सहप्रभारी, वार्ड 10 में फतेहराम धाकड़ सादाखेड़) (प्रभारी) एवं मांगीलाल पांचाल बानीखेड़ी को सहप्रभारी बनाया गया। वार्ड-11 में कीर्तिशरणसिंह (जिला मंत्री) को प्रभारी तथा रतनलाल लाकड़ (जिला मंत्री) को सहप्रभारी, वार्ड-12 में हरिराम शाह (प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा) को प्रभारी एवं नंदकिशोर महावर (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा मोर्चा) को सहप्रभारी, वार्ड-13 में डॉ. विजय चारेल (पूर्व मण्डी अध्यक्ष) को प्रभारी बनाया गया है। वार्ड-14 में ओमप्रकाश बोरिया (अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष) को प्रभारी, वार्ड-15 में संगीता चारेल (पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री भाजपा) को प्रभारी एवं वार्ड-16 में शैतानसिंह पटेल (अजजा मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक आईटी सेल) को प्रभारी बनाया गया है।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





