News By – नीरज बरमेचा
वार्ड 4 और 5 में पार्षद प्रत्याशियों के साथ जनसम्पर्क महाभियान
रतलाम 26 जून 2022। भाजपा का महा जनसंपर्क अभियान रविवार शाम वार्ड क्रमांक 4 स्थित नूरी हॉल से शुरू हुआ। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 4 में क्षेत्र की पार्षद प्रत्याशी शशि दुग्गल और वार्ड क्रमांक 5 में पार्षद प्रत्याशी भगतसिंह भदौरिया के साथ जनसम्पर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान महापौर प्रत्याशी पटेल जब इंदिरा श्रीवास्तव के घर पर पहुंचे, तो स्वागत के लिए उन्हे द्वार पर देख चरणों में दंडवत हो गए और आशीर्वाद लिया। दरअसल जिनके चरणों में पटेल नतमस्तक हुए, वह उनकी गुरु थी। ऐसे में गुरु को देख वह उनका आशीर्वाद लेने जमीन पर लेट गए।
शिष्य की ऐसी गुरु भक्ति देख उनकी शिक्षिका रही इंदिरा श्रीवास्तव ने पटेल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटा शहर की तस्वीर बदलनी है, मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। गुरु का आशीर्वाद पाने के बाद जनसंपर्क के लिए जब पटेल का काफिला आगे बढ़ा दो खेल मैदान में वॉलीबॉल खेल रहे बच्चों ने उन्हे अपने बीच बुला लिया। बच्चों के बीच पहुंचे पटेल से रहा नहीं गया और वह भी उनके साथ खिलाड़ी बनकर वॉलीबॉल खेलने लग गए। इसके बाद उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हे अपार जनसमर्थन मिला।
इन क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क – नूरी हाल से शुरू हुआ जनसंपर्क महेश नगर, राजपूत जिम, सांई मंदिर, वरदान नगर, इंदिरा नगर, जवाहर नगर, श्मशान रोड, इंद्रानगर मेन रोड, गणेश डेरी, गांधी नगर में पहुंचा। वार्ड क्रमांक 5 में विनोबा नगर पानी टंकी, ओल्ड ग्लोबस, न्यू ग्लोबस, अम्बिका नगर, गोपाल नगर, लीला धर महादेव मंदिर, महेश नगर मेन रोड, रेल नगर, रेल नगर गली न 3, अम्बिका नगर पानी की टंकी पहुंचकर जनंसपर्क का समापन हुआ।

रतलाम 25 जून 2022। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 27 जून को शहर के वार्ड 1, 2 एवं 9, 10 में वार्ड प्रत्याशियों के साथ महाजनसंपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद लेंगे। सुबह 9 बजे महाजनसंपर्क वार्ड क्रमांक 2 में सैलाना यार्ड में एकत्रीकरण होगा। उसके बाद लक्ष्मणपुरा, नवजीवन क्लीनिक, महेश किराना, दीपक किराना, जागृति चक्की, लोकेंद्र सेठ, मंगल मास्टर, गफ्फार भाई, पाटीदार किराना, व्यास ब्रदर्स तक और फिर वार्ड क्रमांक 1 में गांधी नगर मुख्य मार्ग, राधाकृष्ण मंदिर से करणधीर बडगोत्या की लाइन, मनोज दीक्षित, कैलाश सोलंकी, राधेश्याम भाटी, सूरज नरवाले की लाइन, जगदीश अकोदिया के घर से पाल टेंट हाउस की लाइन से प्रमोद गुप्ता की लाइन में होकर राजेश दुग्गल की गली से शिव मंदिर, यतेंद्र भारद्वाज की बिल्डींग पर समापन होगा।
वहीं सायं 4 बजे से वार्ड क्रमांक 9 व 10 में आटो स्टैंड कस्तूरबा नगर से चौराहे से शक्ति नगर, प्रियदर्शिनी नगर से मुख्य मार्ग होकर कल्पवृक्ष नगर, कर्मचारी कॉलोनी, स्नेह नगर, मंगलमूर्ति, सुयोग परिसर, मुखर्जी नगर, विरियाखेडी आई माता मंदिर चौक पर समापन होगा।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





