News By – नीरज बरमेचा
नगर निगम महापौर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। वार्ड 32 एवं 34 में जंनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। महिलाओ ने आरती उतारी तो कन्याओं ने विजय तिलक लगाया।
नगर निगम महापौर पद के कांग्रेस उम्मीदवार मयंक जाट का लगातार जारी जनसंपर्क अभियान में आज वार्ड क्रमांक 32 एवं 34 के मतदाताओ से रूबरू हुए। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट एवं वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र राव वेराल ( डॉक्टर) ओर वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद उम्मीदवार मोहन यादव (लड्डू) द्वारा किये गए जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी साथ थे।
कांग्रेस जन जनसंपर्क के लिए डॉट की पुल पर एकत्रित हुए । यहां से महापौर पद उम्मीदवार मयंक जाट ओर पार्षद प्रत्याशी ने अपना जनसम्पर्क शुरू किया। ढोल ढमाकों के साथ किये गए जनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी जनसमर्थन मिला। जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ। महिलाओ ने तिलक लगाकर आरती भी उतारी। छोटी कन्याओं के चरण छुकर कांग्रेस प्रत्याशियों ने आशीर्वाद लिया।

डॉट की पुल से शुरू हुआ यह जनसम्पर्क डीआरएम ऑफिस, दो बत्ती चौराहा, फ्रिगंज, बोहरा मस्जिद, मनोहर गली, दिल बहार चौराहा, टीआईटी रोड़, पालीवाल भवन, उजाला पैलेस, मकड़ावन गली, भुत बंगला मल्टी, गणेश मंदिर, बैंक कॉलोनी, झालानी कॉलोनी, गीता मंदिर, जैन धर्मशाला टीआईटी रोड़, शिव मंदिर पर समापन हुआ । दोनो वार्डों के कई क्षेत्रों में मतदाताओं द्वारा मंच बनाकर दोनों प्रत्याशियों का स्वागत किया गया एवं जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई। जनसम्पर्क के दौरान प्रत्याशियों ने वार्ड के निवासियों ओर उनके परिवारजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। वार्ड में जगह जगह महिलाओ के पैर छूकर मयंक ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर महिलाओ ओर कन्याओं ने पुष्पहार पहनाकर ओर विजय श्री का तिलक कर आशीर्वाद दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा,जेम्स चाको, विनोद मिश्रा मामा, जेम्स चाको, सलाम पहलवान पूर्व पार्षद, जोएब आरिफ, विजय सिंह चौहान, ऋषि जयसवाल, मिक्की मुदगल, समीर चौबे, मुर्तुजा स्टेशनवाला, तुलसी शर्मा, महेंद्र राव, मनोज मराठा निसार मामा, तुलसी शर्मा, नंदलाल जोशी,कैलाश शर्मा, राजेश भाटी,गोपाल शर्मा, संजय बरमेचा, रईस भाई आदि।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





