भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का भरपूर जोश और उत्साह के साथ महाजनसंपर्क जारी…

0

News By – नीरज बरमेचा 

सुबह वार्ड क्रमांक 2 और 1 में जाकर मतदाताओं का लिया आशीर्वाद
रतलाम। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल का महाजनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। श्री पटेल सोमवार की सुबह वार्ड क्रमांक 2 और 1 में क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क के लिए निकले। डॉट की पुल से शुरू हुए जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर और पार्षद प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया।

जनसंपर्क में महापौर प्रत्याशी श्री पटेल के साथ वार्ड 2 की प्रत्याशी रजनी गोठवाल और वार्ड 1 की प्रत्याशी कुंती दीक्षित मौजूद रही। वार्ड 2 और 1 में जब प्रत्याशी क्षेत्रवासियों के बीच पहुंचे तो यहां पर इनका जोरदार स्वागत हुआ। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र के पूर्व पार्षद भगत सिंह भदोरिया भी मौजूद रहे।

इन क्षेत्रों में किया जनसम्पर्क – वार्ड क्रमांक 2 में डाट की पुल से लक्ष्मणपुरा, सैलाना यार्ड से गांधी नगर चौराहे से लक्ष्मणपुरा, नवजीवन क्लीनिक, महेश किराना, दीपक किराना, जागृति चक्की, लोकेंद्र सेठ, मंगल मास्टर, गफ्फार भाई, पाटीदार किराना, व्यास ब्रदर्स पर समापन हुआ। इसके बाद वार्ड 1 में गांधी नगर मुख्य मार्ग, राधाकृष्ण मंदिर से करणधीर बडगोत्या की लाइन, मनोज दीक्षित, कैलाश सोलंकी, राधेश्याम भाटी, सूरज नरवाले की लाइन, जगदीश अकोदिया के घर से पाल टेंट हाउस की लाइन से प्रमोद गुप्ता की लाइन से राजेश दुग्गल की गली से शिव मंदिर, यतेंद्र भारद्वाज की बिल्डींग पर समापन हुआ।

महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने वार्ड 9 और 10 के पार्षद प्रत्याशी के साथ किया जनसंपर्क

रतलाम 27 जून 2022। भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने सोमवार की शाम वार्ड क्रमांक 9 में पार्षद प्रत्याशी निशा पवन सोमानी और वार्ड 10 की अनीता हेमराज वसावा के साथ जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जगह-जगह पर प्रत्याशियों का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र के रहवासियों का आशीर्वाद पाकर प्रत्याशी अभिभूत हो गए।

जनसंपर्क की शुरुआत आटो स्टैंड कस्तूरबा नगर से चौराहे से हुई, जो शक्ति नगर, प्रियदर्शिनी नगर से मुख्य मार्ग होकर कल्पवृक्ष नगर, कर्मचारी कॉलोनी, स्नेह नगर, मंगलमूर्ति, सुयोग परिसर, मुखर्जी नगर, विरियाखेडी आई माता मंदिर चौक पर पहुंचकर उसका समापन हुआ।

इन क्षेत्रों में जनसम्पर्क

वार्ड 24 – सेठ जी का बाजार शिक्षा विभाग के सामने एकत्रीकरण के बाद ताज स्टोन, संत रविदास चौक से ब्राह्मण गली, चौड़ावास। वार्ड 23 – चौड़ावास से रामगढ़, तेलियों की सड़क, तेजा नगर ब्लॉक 2 गली नम्बर 3 से ब्लॉक 1 से शुभम रेसीडेंसी, ब्लॉक 2 गली नंबर 4 से बालाजी नगर से करमदी रोड से सांवरिया मंदिर पर समापन। वार्ड नंबर 29 – मिडटाउन, मंगलम सिटी, प्रताप नगर, ब्रिज के नीचे, साईं नाथ कॉलोनी, माहेश्वरी प्रोटींस, मानसरोवर, होमगार्ड कॉलोनी, राजस्व नगर, विक्रम नगर, पुलिस लाइन, आनंद कॉलोनी, समता नगर, हजीरा पुलिया, लॉ कॉलेज। वार्ड क्रमांक 37 – लॉ कॉलेज से खातीपुरा, बलाई मोहल्ला, शेरानीपुरा से मरकज मस्जिद, कसाई मंडी, हरिजन बस्ती।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|