News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 28 जून 2022/ आगामी 1 जुलाई को जिले की बाजना जनपद पंचायत क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी बाजना पहुंचे। बाजना में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया और दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने भी निर्वाचन संबंधी आवश्यक सावधानियां की जानकारी बैठक में दी। सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, एसडीएम मनीष जैन, तहसीलदार रूपाली जैन, सीईओ जनपद पंचायत अल्फिया खान तथा निर्वाचन में तैनात किए गए पीठासीन अधिकारी, सेक्टर अधिकारी आदि उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा जनपद क्षेत्र में स्थापित मतदान केंद्रों पर समुचित तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई। निर्धारित रूट्स तथा गठित मतदान दलों के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्धारित समय सीमा में मतदान कार्य संपन्न कराने हेतु माइक्रो लेवल पर जानकारी दी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाना चाहिए, इसके लिए योजनाबद्ध ढंग से सभी मतदान दल कार्य करेंगे। अनावश्यक देरी नहीं होगी, देर शाम तक लंबी लाइनें नहीं लगे। इसके अलावा मतदान पश्चात मतदान सामग्री जमा किए जाने हेतु स्थल पर आवश्यक तैयारियों के संबंध में भी कलेक्टर ने दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मतदान कार्य द्रुतगति से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक टिप्स मतदान दलों को दिए। सीईओ जमुना भिड़े ने भी जरूरी जानकारियों से मतदान दलों को अवगत कराया। बैठक पश्चात कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बाजना में मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए स्थल का भी निरीक्षण किया।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





