रतलाम, 14 अक्टूबर। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की मातुश्री स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप की स्मृति में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को उठावना, श्रद्धांजलि सभा एवं शोक निवारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन सायं 4:00 बजे से 5:30 बजे तक विधायक सभागृह, बरबड़, रतलाम में होगा। इस दौरान स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धा-सुमन व्यक्त किए जाएंगे।
स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप का जीवन परिवार के प्रति ममता, समाज के प्रति सेवा और संस्कारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा। उनके स्नेह, मार्गदर्शन और दिए गए संस्कारों की अमूल्य विरासत सदैव परिवार एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
उनके निधन से काश्यप परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
शोकाकुल: चेतन्य काश्यप एवं समस्त काश्यप परिवार
कार्यक्रम विवरण
– दिनांक: बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
– समय: सायं 4:00 से 5:30 बजे तक
– स्थान: विधायक सभागृह, बरबड़, रतलाम



