News By – नीरज बरमेचा
- वार्ड क्रमांक 29, 36, 44 एवम 45 में पार्षद उम्मीदवारों के साथ किया मतदाताओं से आशीर्वाद
रतलाम/28 जून 22/ कांग्रेस महापौर उम्मीदवार मयंक जाट का शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क स्वागत एवम सत्कार तक ही सीमित नहीं है। वे जनसंपर्क में नागरिकों की समस्याओं से भी रूबरू भी हो रहे है। रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी समस्याओं का नगर निगम द्वारा समाधान नहीं किए जाने से नागरिकों में भारी आक्रोश है। मतदाताओं के आशीर्वाद से श्री जाट ने सभी समस्याओं के स्थायी समाधान का विश्वास दिलाया है।
वार्डवार अपने जनसंपर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के अंतर्गत कांग्रेस उम्मीदवार मयंक जाट मंगलवार को शहर के प्रमुख व्यवसायिक और आवासीय क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29, 36, 44 एवम 45 में वार्ड पार्षद उम्मीदवार क्रमशःसहर अकील, सुनीता मांगीलाल जैन,श्रीमती मीनाक्षी सेन एवम राकेश झालानी के साथ मतदाताओं से उनके द्वार पर आशीर्वाद लेने पहुंचे। जहा हर घर, द्वार पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा, विनोद मिश्रा मामा, जेम्स चाको, रजनीकांत व्यास, अमर सिंह शेखावत आदि वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
मंगलवार सुबह जनसंपर्क अभियान की शुरुआत वार्ड क्र. 45 में पार्षद प्रत्याशी राकेश झालानी एवं वार्ड क्र. 44 पार्षद प्रत्याशी मीनाक्षी सेन के साथ किया। कोई तीन घंटे से अधिक समय तक चले जनसंपर्क में मतदाताओं ने इस बार आमूलचूल परिवर्तन का संकल्प दोहराते हुए कांग्रेस को विजयी बनाने का विश्वास दिलाया।

प्रमुख व्यवसायिक क्षेत्र में जनसंपर्क
इस दौरान जनसंपर्क का श्रीगणेश गणेश देवरी से धनजी भाई का नोहरा, सुनारों की गली, चाँदनी चौक, तोपखाना, राम भवन, शीतला माता मंदिर, सुतारों का वास, ईदगाह रोड़, जाटों का वास, खान बावड़ी, कलाली रोड़, बाजना बस स्टेण्ड, लक्कड़पीठा, चाँदनी चौक, त्रिपोलिया गेट, कोटावाला बाग, ताहिरपुरा, बोहरा बाखल पर समापन हुआ।
वार्ड 45 में जनसंपर्क में वार्ड प्रत्याक्षी राकेश झालानी के साथ
गणेश यादव, कपूर मूणत, कान्हादा जाट, सुरेश राठौड़, हरीश राठौड़, हितेश पाटोदी, राजेश वोहरा, इंदर सोनी, गोलू भाटी, मुकेश माली, ओम जी महाराज, छोटेलाल गुर्जर, शीतल सेन, पृथ्वीराज कछावा सहित बड़ी संख्या में पार्टीजन उपस्थित रहे।
गीता मंदिर आनंद कॉलोनी क्षेत्र में जनसंपर्क
सायंकालीन जनसंपर्क में महापौर उम्मीदवार मयंक जाट ने वार्ड क्र. 36 पार्षद प्रत्याशी सुनीता मांगीलाल जैन एवं वार्ड क्र. 29 पार्षद प्रत्याशी सहर अकील के साथ मतदाताओं से आशीर्वाद लेने के साथ गीता मंदिर,कालिका माताजी मंदिर, महालक्ष्मीजी मंदिर पर दर्शन किए।
इस क्षेत्र में जनसंपर्क की शुरुआत गीता मंदिर गुलमोहर कॉलोनी, देवीसिंह कॉलोनी, कालिका माताजी मंदिर, महालक्ष्मी नगर, वकील कॉलोनी, कर्मचारी कॉलोनी, पुरोहितजी का वास, शनि मंदिर, मित्र निवास कॉलोनी, लॉ कालेज, आनन्द कॉलोनी गली नं. 1, 2 एवं 3, से होकर पुलिस लाईन में समापन हुआ।
“रतलाम में नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी जनसंपर्क कर रहे हैं आज सुबह महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार युवा मयंक जाट ने धानमंडी क्षेत्र में जैन मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा पूजा के बाद जेसे ही जाट मंदिर से बाहर जनसम्पर्क के निकलने लगे तो उनकी निगाह वहां मंदिर के बाहर भिक्षावृत्ति के लिए बैठी बुजुर्ग महिला पर पड़ी मयंक जाट ने सहज भाव से वृध्द महिला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया|”

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





