मटीपी (गर्भावस्‍था का चिकित्‍सीय समापन अधिनियम) एक्‍ट के संबंध में जिला स्‍तरीय समिति की बैठक संपन्‍न…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 28 जून 2022/ रतलाम जिले के सीएमएचओ कार्यालय पर एमटीपी (गर्भावस्‍था का चिकित्‍सीय समापन अधिनियम) के संबंध में जिला स्‍तरीय समिति की बैठक संपन्‍न की गई । बैठक में आईपास संस्‍था के राज्‍य अधिकारी कमल सराडकर एवं विजिश कुलकर्णी ने एमटीपी एक्‍ट के संबंध में वर्ष 2021 में किए गए संशोधनों एवं नियमों तथा प्रक्रियाओं के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय में जिला स्‍तरीय समिति के समक्ष एमटीपी की मान्‍यता प्राप्‍त करने हेतु आवेदन प्रस्‍तुत किया जा सकता है।

सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि जिले में वर्तमान में कुल 13 अस्‍पतालों को एमटीपी संबंधी मान्‍यता प्रदान की गई है। बैठक में प्रस्‍तुतीकरण के माध्‍यम से बताया गया कि एमटीपी एक्‍ट 1971 में पारित किया गया था। इसमें वर्ष 2021 में हुए संशोधन अनुसार विशेष श्रेणी की महिलाओं में गर्भपात की उपरी सीमा को 20 सप्‍ताह से बढाकर 24 सप्‍ताह कर दिया गया है। पर्याप्‍त भु्रण विकृति के मामलों में गर्भावस्‍था के दौरान किसी भी समय गर्भसमापन मान्‍य किया गया है। गर्भनिरोधक की विफलता की स्थिति अविविाहित महिलाओं के लिए भी बढी। 20 सप्‍ताह तक एमटीपी के लिए एक आरएमपी और 20-24 सप्‍ताह के लिए दो आरएमपी की राय अनिवार्य की गई है। गोपनीयता को कढाई से पालन किया जाने सांबंधी संशोधन किए गए है।

20 से 24 सप्‍ताह के एमटीपी महिलाओं की विशेष श्रेणी अंतर्गत यौन हमले बलात्‍कार या अनाचार के कारण पीडिता, नाबालिग, चल रही गर्भावस्‍था के दौरान वैवाहिक स्थिति में परिवर्तन (विधवा और तलाक), शरीरिक विकलांग महिलाऐं (विकलांगता अधिनियम 2016), मानसिक मंदता सहित मानसिक रूप से बीमार महिलाऐं, पर्याप्‍त भ्रुण विकृति, आपदा या आपातकालीन स्थितियों में गर्भावस्‍था वाली महिलाऐं जैसा कि सरकार घोषित करें आदि को सम्मिलित किया गया है।

बैठक के दौरान सीएमएचओ डॉ. ननावरे जिले के डीएचओ डॉ. जी.आर. गौड, नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. तापडिया, डॉ. डाली मेहरा, डॉ. नेहा सर्राफ, डॉ. जुबेदा, डॉ. सुनीता वाधवानी, डॉ. माहेश्‍वरी, डॉ. लक्ष्‍मी मौर्य, डॉ. हंसा शाह, डॉ. मंजु सिंह, डॉ. शैफाली शाह और निजी अस्‍पतालों की स्‍त्री रोग विशेषज्ञ एवं शारदा राठौर, सरला वर्मा, आशीष चौरसिया,  आदि उपस्थित रहे ।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|