सीए सदस्यों द्वारा किया गया रक्तदान…

0

News By – नीरज बरमेचा 

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया का 74 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में रतलाम ब्रांच द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्रांच चेयरमैन अंकित बरमेचा एवं सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रांच द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इस वर्ष भी 74 वे स्थापना दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिती के सहयोग से रक्त दान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक में किया गया जिसमे 16 सीए सदस्यो द्वारा रक्तदान किया गया व 4 सदस्यो को इमरजेंसी हेतु रिज़र्व रखा गया। ब्रांच वाइस चेयरपर्सन सीए प्रणिता जैन ने मानव सेवा समिती द्वारा निस्वार्थ तरीके से की जा रही सेवा के लिए रतलाम ब्रांच की ओर से बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया।  शिविर में सीए अभिषेक रांका,  सीए नविन पोखरना, सीए रितेश नागोरी, सीए गीता शिवानी, सीए सत्यप्रिय झालानी, सीए मोहित श्रीमाल, सीए प्रणीता जैन ,सीए नवरतन जैन, सीए शगुन बड़जात्या, सीए अपूर्व मूणत, सीए अमित शर्मा, सीए अंचल मूणत, सीए राहिल बाफना, पार्थ पोखरना, नितिन शर्मा, योगेश पांडे आदि ने रक्तदान किया। ब्रांच ट्रेजरार आकाश मित्तल ने सभी रक्तदाताओं का आभार माना व साथ ही सभी को कल 01 जुलाई के सीए डे प्रोग्राम में सम्मिलित होने के लिए आग्रह किया।

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|