News By – विवेक चौधरी
रतलाम। शुक्रवार 01 जुलाई को डॉक्टर्स डे एवम स्टेट बैंक स्थापना दिवस के अवसर पर एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा द्वारा पौधारोपण किया गया। बैंक शाखा के कर्मचारियों द्वारा रेलवे हॉस्पिटल परिसर में 30 छायादार एवम फलदार पौधो का रोपण किया गया। एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नरेश सकलेचा ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में रेलवे अस्पताल के CMS अजय शर्मा, अन्य डॉक्टर्स एवं स्टाफ उपस्थित रहा। उल्लेखनीय है मौजूदा परिस्थितियों में घटते वृक्ष, बढ़ता प्रदूषण एवं ग्लोबल वार्मिंग एक विश्वव्यापी समस्या बन गई है। इसका सर्वोत्तम उपाय अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं हरिमिता विस्तार ही है। इसी उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की औद्योगिक क्षेत्र शाखा के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के समय बैंक की ओर से एसबीआई के AGM अरूण कुमार, मुख्य प्रबंधक औद्योगिक क्षेत्र शाखा प्रदीप सक्सेना, कपिल जी राजेश तिवारी, नरेश सकलेचा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





