आमजन व प्रबुद्धजनों की राय से तैयार होगा भाजपा का संकल्प पत्र….

0

News By – नीरज बरमेचा  

  • विधायक चेतन्य काश्यप ने बताई रतलाम को महानगर बनाने की परिकल्पना
  • मप्र का सर्वश्रेष्ठ नगर बनेगा रतलाम – महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल

रतलाम 3 जुलाई 2022। रतलाम शहर कैसे विकास के नए आयामों को छुएं, ऐसे कौन से काम यहां होने चाहिए, इस बात को लेकर रविवार को विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में शहर के आमजन एवं प्रबुद्धजनों ने बहुमूल्य सुझाव दिए। इन महत्वपूर्ण सुझावों के आधार पर भाजपा अपना संकल्प पत्र तैयार करेगी। महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल ने रतलाम को मप्र का सर्वश्रेष्ठ नगर बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होने कहा कि विधायक काश्यप के नेतृत्व में पिछले 8-9 सालों में काफी कुछ बदला है। शेष कार्यों को पूर्ण कर रतलाम को नगर से महानगर बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

बैठक के आरंभ में विधायक काश्यप ने शहर विकास के कार्यों जानकारी देते हुए रतलाम को महानगर बनाने की परिकल्पना प्रस्तुत की। उन्होने कहा कि शहर के विकास के लिए जो आधारभूत सुविधाएं चाहिए, उनके लिए रतलाम में भाजपा की नगर सरकार होना जरूरी है।

विधायक काश्यप ने कहा कि रतलाम विकास करना है तो एक नया रतलाम बसाना होगा। इसके लिए एटलेन एक्सप्रेस-वे के समीप विशेष निवेश क्षेत्र बनने जा रहा है। निवेश क्षेत्र में उद्योगपतियों को आर्कषित करने के लिए आधारभूत संरचनाएं विकसित करना होगी। शहर को सुविधा संपन्न बनाना पडे़गा। निवेश क्षेत्र के लिए सर्वे हो चुका है। इसमें लॉजिस्टीक पार्क एवं इन्वेस्टमेंट रिजन बनाने की योजना बनी है। हमने फिल्म सिटी के लिए भी प्रस्ताव दिया है। टैक्सटाइल पार्क की योजना पर भी काम चल रहा है। रतलाम को एक मॉडल शहर बनाएंगे। काश्यप् ने गोल्ड कॉम्प्लैक्स, मिनी स्मार्ट सिटी आदि के कार्यों पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सारी सुविधाओं के विकास में नगरीय निकाय अधिक जवाबदारी होती है, इसलिए आमजन और प्रबुद्धजनों के सुझाव प्राप्त कर भाजपा संकल्प पत्र तैयार कर रही है। इसमें जनहित के सारे विषयों का समावेश किया जाएगा। आरंभ में पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने विषय प्रवर्तन किया। उन्होने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में सभी जन अपेक्षाएं समाहित की जाना है, इसलिए यह बैठक आयोजित की गई है। प्रबुद्धजन शहरहित में सुझाव देकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस दौरान नगर निगम चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, व्यापारिक प्रकोष्ठक के जिला संयोजक रजनीश गोयल, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक रजनीश जैन मंचासीन रहे। 


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|