News By – विवेक चौधरी
रतलाम (सोमवार) रतलाम में नगरीय निकाय के चुनाव प्रचार अब जोर पकड़ते जा रहे है। प्रत्याशीगण बरसते बारिश और तरबतर सड़को पर चलते हुए जनता का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे है। साथ ही घोषणाओं और आश्वासन के माध्यम से अपनी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करने के निरंतर प्रयास जारी है। जहाँ तक घोषणाओं और प्रचार की बात है तो रतलाम के महापौर पद की दौड़ में इस समय काँग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट आगे चलते दिख रहे है। पूर्व में वेतन भत्ते ना लेने, सड़क पर बैठने वाले फुटकर एवं ठेले वालो से शुल्क ना लेने और महिलाओं के लिए अलग सुविधाघर आदि की घोषणा कर चुके है। साथ ही जनता के सुझाव पर घोषणा पत्र की बात भी मयंक जाट कर चुके है। और अब उन्होंने अवैध कॉलोनियों का मुद्दा उठाया है जो आम जनता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने निगम व्यवस्था पर हमला करते हुए कहा है कि जब नगर निगम हर नागरिक से सभी प्रकार के टैक्स की वसूली कर रही है तो फिर वैध और अवैध कॉलोनी के नाम से नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जाना कंहा का न्याय है?
वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल अभी भी नगर विधायक चैतन्य कश्यप और भाजपा के भरोसे नज़र आ रहे है। चौपालों की चर्चा हो या जनता के मुद्दों के प्रति जागरूकता की बात कहें, यहाँ भी भाजपा को अभी काफी काम करना बाकी है। यद्धपि दोनों पार्टी में भीतरी घात और वरिष्ठों के दिखावे वाले कार्यप्रणाली चिंताजनक है लेकिन कहीं न कहीं शुरुआती दौर में पिछड़ते मयंक जाट वर्तमान में एक कदम आगे दिख रहे है।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





