नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 04 जुलाई 2022/  कलेक्टर जिला दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जिले के नगरीय निकाय में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान संपादित करने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

इसके अनुसार नगर पालिक निगम रतलाम के थाना स्टेशन रोड क्षेत्र के लिए संयुक्त कलेक्टर अभिषेक गेहलोत, थाना औद्योगिक क्षेत्र एवं दीनदयाल नगर के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी सैलाना मनीष जैन, थाना माणकचौक के लिए तहसीलदार अनीता चौकोटिया, नगर पालिका जावरा अंतर्गत थाना जावरा शहर एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया, नगर परिषद आलोट अंतर्गत थाना आलोट के लिए तहसीलदार किरण बरवड़े, नगर परिषद ताल के लिए नायब तहसीलदार मुकेश सोनी, नगर परिषद पिपलोदा के लिए नायब तहसीलदार चंदन तिवारी, नगर परिषद बड़ावदा के लिए नायब तहसीलदार नवीन गर्ग, नगर परिषद धामनोद के लिए तहसीलदार आनंद जायसवाल एवं नगर परिषद नामली के लिए नायब तहसीलदार पीहू कुरील को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर के अंतर्गत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराने हेतु उत्तरदायी होंगे।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|