झमाझम बारिश में महापौर उम्मीदवार मयंक जाट पर लगी आशीर्वाद की झड़ी…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम/ 5 जुलाई  22/ कांग्रेस महापौर उम्मीदवार मयंक जाट ने मंगलवार को झमाझम बारिश के बीच जनसम्पर्क किया। ढोल धमाके और जयकारों के बीच युवाओं की टोलियों के साथ जब वे मतदाताओं से आशीर्वाद लेने पहुँचे तो उनका जनसेवा का जज्बा देख मतदाताओं ने भी आशिर्वाद की झड़ी लगा दी।  

जाट को वार्ड क्र. 41 और 43 में वार्ड प्रत्याशी बसंत पंड्या और सारिका शैतानमल कसेरा के साथ जनसम्पर्क किया। शहर के व्यवसायिक एवं रहवासी इलाकों में नागरिकों ने जबर्दस्त उत्साह और उमंग के साथ उन्हें आशीर्वाद देकर विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

निकाय चुनाव में वार्डवार अपने जनसंपर्क अभियान “आपका बेटा आपके द्वार” के अंतर्गत महापौर उम्मीदवार मयंक जाट ने वार्ड क्र. 41 और 43 में वार्ड प्रत्याशी क्रमशः बसंत पंड्या और सारिका शैतानमल कसेरा के साथ जनसम्पर्क में हर घर पर पुष्पहार और मिठाई से स्वागत हुआ। बड़े बुजुर्गों ने अपने बेटे के साथ पार्षद प्रत्याशियों का मुंह मीठा करवाते हुए सिर पर आशीर्वाद रखा। माता और बहनों ने अपने भाई और मामा का स्वागत आँगन में रंगोली और मंगलगीतों के साथ किया।

इस दौरान उन्होंने बोहरा बाखल,घांस बाजार,माणक चोक,रंगरेज रोड, क्लॉथ मार्केट, नोलाईपुरा एवं चोमुखी पुल,चौड़ावास,रामगढ़, हनुमान रूंडी,कसारा बाजार क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। 


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|