News By – नीरज बरमेचा
भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और वार्ड पार्षद प्रत्याशीगण के पक्ष में प्रचार करेंगे
रतलाम 4 जुलाई 2022। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 9 जुलाई को रतलाम आएंगे। वे यहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल और पार्षद प्रत्याशीगण के पक्ष में रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान का रोड शो प्रातः 11 बजे शुरू होगा। वे शाम करीब 4 बजे तक रतलाम में रहेंगे। करीब 5 घंटे तक रतलाम में रहकर मुख्यमंत्री आमजन से पार्टी के सभी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आव्हान करेंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक चेतन्य काश्यप सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। रोड शो को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





