चुनावी संकल्प पत्र
स्वच्छ रतलाम
- डॉयल 100 की तर्ज पर 1 घंटे में किसी भी शिकायत पर कार्यवाही कर नाले व गंदगी की सफाई सुनिश्चित करना । आधुनिक संसाधन स्वीपिंग, सक्शन मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- अमृत मिशन-2 के तहत् 10 करोड़ रु. के नाला पक्कीकरण कार्य पूर्ण कर 25 करोड़ रू. के नालों का पक्काकरण कराना।
- ठोस अपशिष्ठ (सॉलिड वेस्ट) कचरे का संग्रहण, परिवहन एवं निपटान की पीपीपी आधारित व्यवस्था।
- जुलवानिया में सॉलिड वेस्ट से कम्पोज्ड खाद बनाने का प्रकल्प प्रारंभ करवाना।
- सीवरेज प्रोजेक्ट में ट्रीटमेंट प्लांट शुरू, 25 हजार परिवार जुड़े, शेष 30 हजार मकानों को जोड़ना।
सुलभ शौचालय
- 12 स्थानों पर कार्य आरंभ। 12 अन्य सार्वजनिक स्थानों पर और निर्माण कर महिलाओं के लिए सुनिश्चित करना।
हर घर नल – प्रतिदिन जल
- अमृत मिशन- 2 योजना के तहत् 25 करोड़ की लागत से धोलावाड़ में इंटेकवेल का निर्माण मशीनों का आधुनिकीकरण एवं क्षमता वृद्धि कर जलापूर्ति बढ़ाना।
- प्रत्येक घर को पर्याप्त दबाव से जलापूर्ति हेतु आवश्यकताअनुसार ओवर हेड टेंकों का निर्माण व नई पाईप लाईन बिछाना।
चाट-चौपाटी
- रतलाम व मालवा की खान-पान संस्कृति के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों में 6 स्थानों पर देर रात तक चलने वाली चाट चौपाटी का नव निर्माण।
समस्त सड़कों का पुर्न निर्माण
- नगर के सभी मोहल्लो, बस्तियों व कॉलोनियों की करीब 250 कि.मी. आंतरिक सड़कों का व मुख्य आंतरिक मार्गों का 125 करोड़ से पुनर्निमाण
सिटी रिंग रोड़
- महू रोड़ फोरलेन से हॉकीमवाड़ा, संत रविदास चौक, बाजना बस स्टैंड, हाट चौकी, शहीद चौक, महाराणा प्रताप चौराहा तक 52 करोड़ की लागत से 10 किमी फोरलेन निर्माण।
झुग्गी मुक्त रतलाम
- चिन्हित 8000 झुग्गीवासी परिवारों के पक्के मकान।
- प्रधानमंत्री आवास योजना में बी.एल.एस. के 3514 हितग्राही लाभान्वित।
- शेष करीब 5 हजार परिवारों को पट्टे उपलब्ध कराकर राशि प्रदान की जाएगी।
आवासहीन परिवारों को आवास
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवासहीन परिवारों को किफायती मूल्य पर आवास उपलब्ध करवाना।
- एएचपी योजना के तहत मुखर्जी नगर, डोसी गांव, बंजली में निर्माणाधीन मकान पूर्ण करवाकर निम्न एवं मध्यम वर्ग को किफायती मूल्य पर उपलब्ध कराना।
अवैध और अविकसित कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाएं
- 50 अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण कर रतलाम प्रदेश में रोल मॉडल बना है, उसी प्रकार अविकिसित कॉलोनियों का भी नियमितिकरण करवाया जाएगा।
महानगर की ओर
- महाराणा प्रताप चौराहा (सैलाना बस स्टैण्ड रोड) पर नगर का पहला फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।
माणक चौक में मल्टीलेवल पार्किंग
- शहर के मध्य मुख्य बाजारों में पार्किंग की सुविधा हेतु माणक चौक सब्जी मण्डी व स्कूल भूमि पर पार्किंग की मल्टीलेवल सार्वजनिक सुविधा व छोटे दुकानदारों हेतु दुकान निर्माण।
ऑडिटोरियम
- 750 सीटर वातानुकूलित एवं आधुनिक आडिटोरियम का निर्माण। (गोल्ड कॉम्पलेक्स रिडेंसीफिकेशन योजना के तहत् )
आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
- 12 से 16 खेलों हेतु अन्तर्राष्ट्रीय मापदण्ड अनुसार इण्डोर-आऊटडोर स्टेडियम (जिला रि-डेन्सीफिकेशन योजना के तहत् आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स निर्माण )
पर्यावरण
- गंगासागर 10 हेक्टेयर भूमि पर रीजनल पार्क का निर्माण।
- अमृत 2 योजना में हनुमान ताल का पर्यटन केन्द्र के रूप में विकास।
- अमृत सागर सौन्दर्यीकरण की 22 करोड़ की योजना का क्रियान्वयन
पुस्तकालय
- श्रेष्ठ पुस्तकालय, किताबों की उपलब्धता के साथ ई-लाईब्रेरी का विकास।
सिटी ट्रांसपोर्ट
- सस्ता, सुलभ एवं पर्यावरण हितेषी सिटी बस संचालन।
स्ट्रीट वेण्डर/फुटकर सब्जी एवं फ्रुट विक्रेता
- पिछले तीन माह से बाजार बैठक शुल्क वसूली बंद तथा नगर के 6 स्थान चिन्हित कर सुव्यवस्थित एवं आधुनिक 6 पक्के मार्केट का निर्माण।
प्रकाश व्यवस्था
- सभी कॉलोनियों व अन्य क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था सुदृढ कर शिकायत निवारण की समयबद्ध व्यवस्था|
सौन्दर्यीकरण
- मुख्य प्रवेश मार्गों एवं प्रमुख स्थानों पर प्रवेश द्वार का निर्माण कर मार्ग संकेतक की स्थापना।
ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण
- महलवाड़ा के मुख्य द्वार का सौन्दर्यीकरण प्रारंभ।
- मुख्य राजमहल का राज्य शासन से संरक्षण व सौंदर्यीकरण
आवारा पशु
- आवारा पशु एवं श्वान समस्या निवारण हेतु आसपास की गोशालाओं को संबद्ध कर आर्थिक सहयोग दिया जाएगा एवं श्वानों के बधियाकरण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
प्रशासनिक सुविधा
- ई-गर्वनेस- सिंगल विंडो सिस्टम, ई नगर निगम की समस्त सुविधाओं की समय सीमा निश्चित की जाएगी।
- नामांतरण कार्य 21 दिन में पूर्ण कर घर पहुंच सुविधा
फायर ब्रिगेड
- सकरे मार्ग व गलियों में आगजनी की घटना के दौरान ऑटो रिक्शा आधारित फायर लॉरी व्यवस्था
अग्निवीर सम्मान
- युवा अग्निवीरों को नगर निगम कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
वाटर हार्वेस्टिंग
- नगर के प्रत्येक ट्यूबवेल में वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था ।
महापौर हेल्प लाईन
- महापौर हेल्प लाईन एप से समयबद्ध प्रक्रिया द्वारा शिकायतों का निवारण।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|






