News By – विवेक चौधरी
- बरसते पानी में भीगकर किया जनसंपर्क, समर्थकों ने छाता लाकर दिखाया प्रेम
- वार्ड 43 तथा 44 के पार्षद प्रत्याशी के साथ किया महा जनसंपर्क
रतलाम – मानसून के दौर में अब बारिश के बीच भी भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल संबंधित क्षेत्र के पार्षद प्रत्याशी के साथ भीगते हुए हर दिन जनसंपर्क और जनसंवाद कर रहे है। गुरूवार सुबह पटेल ने जब वार्ड 43 की प्रत्याशी प्रीति कसेरा और वार्ड 44 की प्रत्याशी ललिता पंवार के साथ बारिश में भीगते हुए जनसंपर्क किया। जनसंवाद में उनसे जब वेतन-भत्ते का सवाल किया गया, तो पटेल ने बताया कि पार्षद के रूप में मिले वेतन को उन्होंने जनहित में खर्च किया और महापौर का वेतन भी ऐसे ही खर्च करेंगे। वे बच्चियां जो मेधावी होकर आर्थिक रूप से कमजोर है, वे वेतन की राशि से उनकी फीस भरेंगे। इस राशि का इससे अच्छा उपयोग नहीं हो सकता।
महापौर प्रत्याशी के उत्तर सुनकर आमजन ने उनका दिली स्वागत किया। पटेल और पार्षद प्रत्याशी को लोगों ने जब बारिश में भीगते हुए जनसंपर्क करते देखा, तो कुछ लोग उनके लिए छाता ले आए, लेकिन छाते के होने और न होने का कोई मतलब नहीं रहा। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी क्षेत्र के रहवासियों का आशीर्वाद लेने के जुनुन में इस कदर भीग रहे थे कि उन्हे पानी में गिले होने का कोई एहसास ही नहीं था। जनसंपर्क के लिए जिस क्षेत्र में भी वह जा रहे है, वहां लोग उनके स्वागत- सत्कार के लिए खड़े दिख रहे है। कुछ देर प्रत्याशीगण को पानी से बचाने के लिए साथ चल रहे लोगों ने छाता लगायां, लेकिन जब उसका कोई मतलब निकलता नहीं दिखा, तो उन्होने उसे बंद कर दिया।
इन क्षेत्रों में हुआ जनसंपर्क – वार्ड 43 में गणेश मंदिर रामगढ, पुरोहित भवन, हनुमान रूंडी, राम मोहल्ला, प्रेमजी उपाध्याय के घर से सुनार बावड़ी रोड, चांदनीचौक, कसारा बाजार, मोतीपुज्य जी मंदिर, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, बोहरा बाखल, वार्ड 44 में त्रिपोलिया गेट से चांदनी चौक की ओर डॉक्टर रचित अग्रवाल के क्लीनिक, बोरा बाखल, आजाद चौक, लक्कड़पीठा होते हुए सिलावटो का वास चौराहे पर समापन हुआ। जनसंपर्क में प्रहलाद राठौड़, दिनेश राठौड़, प्रवीण सोनी, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र देवड़ा, आशीष डागा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
—————
- रतलाम में स्वच्छता के लिए डायल 100 की तर्ज पर होगी कार्रवाई
- स्वच्छता में नंबर वन बनने की दिशा में तेजी से करेंगे काम
रतलाम – रतलाम शहर में गंदगी से जुड़ी आमजन की समस्या का अब त्वरित निराकरण होगा। इसके लिए पुलिस विभाग में जिस तरह से डायल 100 की व्यवस्था लागू है, ठीक उसी प्रकार से नगर निगम में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति द्वारा गंदगी से जुड़ी कोई शिकायत की जाती है तो आगामी एक घंटे में नगर निगम का स्वच्छता विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर उसे साफ करेगा।
भाजपा के संकल्प पत्र में घोषित इस संकल्प की जानकारी देते हुए विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए स्वच्छता अभियान के तहत शहर को स्वच्छता के मामले में पहले पायदान पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। भाजपा ने इसी भावना से संकल्प पत्र में यह तय किया है कि यदि किसी भी क्षेत्र में कोई नाला या नाली जाम होने की सूचना मिलती है तो आगामी एक घंटे के भीतर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर सफाई सुनिश्चित करेगी।यदि कहीं कोई चेंबर या सेप्टीटैंक जाम होता है तो उसके लिए तत्काल सक्शन मशीन को भेजकर उसे साफ कराया जाएगा।
काश्यप ने बताया कि संकल्प पत्र में डायल 100 की तर्ज पर बन रही इस योजना पर काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इसके लिए हेल्प लाईन नंबर भी जारी कर दिया जाएगा। रतलाम शहर की स्वच्छता का जिम्मा जिन लोगों के कंधे पर है, उनके द्वारा दिन-रात मेहनत करके रतलाम को स्वच्छता के मामले में अव्वल लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। उनके बेहतर प्रयासों के फलस्वरूप रतलाम स्वच्छता की रैंकिंग में देश में 42 वे पायदान पर पहुंचा है और हमारा प्रयास है कि रतलाम को अब हम इंदौर की तर्ज पर स्वच्छ और सुंदर बनाकर पहले नंबर पर लाएंगे।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





