News By – विवेक चौधरी
रतलाम। नगरीय निकाय का चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रतलाम आगमन हो रहा है। उनका शहर में भ्रमण कार्यक्रम (रोड शो और सभा) है। वे भाजपा महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट जुटाएंगे। स्वाभाविक है कि नगर में मुख्यमंत्री के रोड शो और सभा में भीड़ भी जुटेगी जिससे यातायात प्रभावित होना संभावित रहेगा। इस संदर्भ में रतलाम पुलिस ने यातायात व्यवस्था के लिए प्लान जारी किया है।
मुख्यमंत्री का नगर आगमन बंजली हवाई पट्टी पर होगा। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे रतलाम आगमन पर मुख्यमंत्री का सैलाना रोड स्थित साक्षी पेट्रोल पम्प से रोड शो प्रारम्भ होकर सज्जनमिल, राममन्दिर, सैलाना रोड ब्रिज, महाराणा प्रताप स्टेचू सैलाना बस स्टेण्ड, शहर सराय, शहीद चौक, रानीजी का मंदिर, नाहरपुरा चौराहा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक घासबाजार चौमुखीपुल, चाँदनीचौक, तोपखाना, हरदेवलाला की पिपली होते हुए रानीजी के मंदिर पर बने सभास्थल पहुँचेंगे। वहाँ वे आम सभा को सम्बोधित करेंगे। सभा समापन बाद शहीद चौक, शहर सराय, सैलाना बस स्टेण्ड, राममंदिर, साक्षी पेट्रोल पम्प होते हुए बंजली हवाई पट्टी से देवास के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो एवं सभा के दौरान आम जनता की सुविधा को देखते हुए रतलाम यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है:
01. बजली फंटा से 80 फीटरोड, राममंदिर, सैलाना बस स्टेण्ड तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा बंजली से सेजावता फंटा बायपास का उपयोग करेंगे।
02. रोड शो के दौरान 80 फीट से अल्कापुरी चौराहा तरफ आने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन 80 फीट, डोंगरे नगर एवं वन विभाग रोड का उपयोग करेंगे।
03. रोड शो के दौरान सैलाना बस स्टेण्ड से साक्षी पेट्रोल पम्प तक दो पहिया एवं चार पहिया वाहन वन वे (बांये तरफ सज्जन मिल वाले रोड) का उपयोग करेंगे।
04. प्रताप नगर ब्रिज से दो बत्ती की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे तथा रोड शो के दौरान दो बत्ती से सैलाना बस स्टेण्ड दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
05. लोकेन्द्र टाकीज से सैलाना बस स्टेण्ड शहर सराब तरफ जाने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन रोड शो के दौरान प्रतिबंधित रहेंगे।
06. रोड शो के दौरान सुभाष नगर तिराहा से आबकारी एवं आबकारी से शहीद चौक आने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
07. रानी जी के मन्दिर पर सभास्थल एवं रोड शो को देखते हुए नाहरपुरा चौराहा से रानी जी के मन्दिर तरफ, शहीद चौक से रानी जी मन्दिर की ओर, हरदेवलाला की पीपली से रानी जी के मन्दिर की ओर एवं गणेश देवरों से रानोजी की मंदिर की ओर दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
08. रोड शो के दौरान डालूमोदी से माणकचौक, गणेश देवरी से डोलूमोदी तरफ, तोपखाना से गणेश देवरी की ओर, चौमुखी पुल से गणेश देवरी, बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनी चौक, त्रिपोलिया गेट से चाँदनी चौक, तरफ आने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
09. रोड शो एवं सभा के दौरान बाजना तरफ से रतलाम आने वाले भारी वाहन वन विभाग कार्यालय के सामने से प्रतिबंधित रहेंगे।
10. रोड शो के दौरान वाहनों की पार्किंग आबकारी कम्पाउन्ड पर रहेंगी।
रोड शो एवं सभा के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचे।
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|





