[insta-gallery id="0"]
होम Highlights मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 15 जुलाई से द्वितीय चरण के अंतर्गत...

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में 15 जुलाई से द्वितीय चरण के अंतर्गत आईपीडी सुविधा प्रारंभ…

0

News By – नीरज बरमेचा 

ज्ञात है कि शासकीय मेडिकल कॉलेज में 750 बिस्तरीय अस्पताल चरणवबद्ध रूप से शुरू हो चुका है जिसमें दिनांक 25-26 मई को महाविद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के समय माननीय विधायक श्री चेतन्य कश्यप के द्वारा महाविद्यालय में समस्त विभाग की ओपीडी प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिये गये जिसके पश्चात् प्रथम चरण में समस्त विभागों की सामान्य ओपीडी की सुविधा प्रारंभ कर दी गई जिसमें आज तारीख तक लगभग 5141 मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा चुकी हैं। 

अब दिनांक 15 जुलाई 2022 को द्वितीय चरण के अंतर्गत समस्त विभागों की सामान्य ओपीडी को निरंतर रखते हुए समस्त विभागों की आई.पी.डी. सुविधा की शुरूआत की जाकर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जावेगा। 

चूंकि महाविद्यालय की स्थापना के पश्चात् से ही महाविद्यालयीन चिकित्सकों के द्वारा जिला चिकित्सालय में सेवाएं प्रदान की जा रही हैं जिसमें कोविड काल एवं उसके बाद डेंगू में भी चिकित्सकों के द्वारा महाविद्यालयीन अस्पताल एवं जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार किया गया अब वर्तमान में महाविद्यालय में आईपीडी की सुविधा प्रारंभ होने पश्चात कार्य सुविधा की दृष्टि से महाविद्यालयीन समस्त चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं महाविद्यालय से संबद्ध चिकित्सालय में दी जाएंगी एवं जिला चिकित्सालय में उनके द्वारा कुछ निश्चित निर्धारित दिवसों में ही उपचार किया जावेगा।  

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रो साथियों को भी जोड़े|



error: Content is protected !!