News By – नीरज बरमेचा
- सरकार ने छीना प्रभारी मंत्री का अधिकार
भोपाल. पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव निपटते ही मध्य प्रदेश सरकार ने घोषणाओं का पिटारा खोल दिया. अब खनिज निधि के इस्तेमाल का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाली समिति को दे दिया गया है. भोपाल में हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया. अभी तक ये अधिकार उस जिले के प्रभारी मंत्री के पास था.
मध्य प्रदेश सरकार ने खनिज क्षेत्र विकास योजना के तहत ली जाने वाली जिला खनिज निधि इस्तेमाल का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमेटी को दे दिया है. आज भोपाल में हुई कैबिनेट की बैठक में जिला खनिज निधि कमेटी का अध्यक्ष प्रभारी मंत्री की जगह कलेक्टर को बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी. इस कमेटी में जिला विधायक और सांसद सदस्य के रूप में शामिल हो सकेंगे. कमेटी खनिज वाले क्षेत्रों में खाली निधि के इस्तेमाल से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दे सकेगी. कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, सिंचाई से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.
शिवराज कैबिनेट की बैठक में पंचायत चुनाव नतीजों पर भी चर्चा हुई. कैबिनेट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पंचायत चुनाव में शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी. पार्टी ने दावा किया है 229 पंचायतों में बीजेपी समर्थकों की एकतरफा जीत हासिल हुई है.
कैबिनेट के आज के फैसले
- मुरैना में बीज फॉर्म बनाने के लिए 855. 344 हेक्टेयर जमीन देने के प्रस्ताव को मंजूरी. फार्म बनाने के लिए एक रुपए प्रति वर्ष के हिसाब से दी जाएगी जमीन
- बैकलॉग के पदों को भरने के अभियान में वृद्धि करने को मंजूरी. 31 दिसंबर 2022 तक हो सकेगी भर्ती.
- स्ट्रीट वेंडर्स के ऋण लेने के लिए स्टांप शुल्क में छूट देने का फैसला
- औद्योगिक भूमि प्रबंधन नियम में बदलाव को मंजूरी
- शिवराज कैबिनेट में पंचायत चुनाव के नतीजों पर चर्चा. 229 पंचायतों में जीत का दावा. कैबिनेट ने सीएम शिवराज को दी बधाई. पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थकों की जीत पर दी गई बधाई.
रतलामी चुनावी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|





