News By – नीरज बरमेचा
- बूस्टर डोज का अगला सत्र 18 जुलाई को लगेगा,
- रविवार को कोविड वैक्सीनेशन नहीं होगा
रतलाम 16 जुलाई 2022/ कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा स्वास्थ्य विभाग की बैठक के दौरान कोविड टीकाकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होने जिले में कोविड के बूस्टर डोज वैक्सीनेशन की कम उपलब्धि के कारण असंतोष व्यक्त किया। उन्होने कहा कि 18 वर्ष सें अधिक आयु के ऐसे सभी लोग जिनको कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगवाकर 6 माह से अधिक का समय हो चुका है, सरकारी कार्यदिवसों में शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर नि:शुल्क वैक्सीनेशन करा सकते है और अपना बूस्टर ( प्रिकॉशन डोज ) लगवा सकते है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वर्षा कुरील ने बताया कि पहले कोविड वैक्सीनेशन के बूस्टर (प्रिकॉशन डोज) लगवाने के लिए हितग्राही को अपना आधार कार्ड और मोबाईल लेकर आना है और आसानी से वैक्सीनेशन कराकर कोविड से बचा जा सकता है। राज्य कार्यालय द्वारा बूस्टर डोज के नि:शुल्क वैक्सीनेशन के लिए 75 दिवस अर्थात 15 जुलाई से 30 सितंबर तक की समयावधि निर्धारित की है । इस अवधि में जिले के सभी लोग अपना निशुल्क बुस्टर डोज का वैक्सीन लगवा सकते है। जिले में टीकाकरण केंद्रो की जानकारी इस प्रकार है।
रतलाम शहर में 18 जुलाई को जिला अस्पताल के साथ ही टीआईटी रोड शहरी स्वास्थ्य केंद्र, दिलीप नगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र, हाकिमवाड़ा शहरी स्वास्थ्य केंद्र, गणेश नगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र मार्निग स्टार स्कूल के सामने, विरिया खेड़ी संजीवनी क्लीनिक मोहन नगर चौराहे पर, ईश्वर नगर संजीवनी क्लीनिक, मोतीनगर संजीवनी क्लीनिक पर सुबह 9 बजे से 4 बजे के मध्य टीका लगवाया जा सकता है।
बाजना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रावटी, कुंदनपुर, राजापुरा माताजी पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। सैलाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन, शिवगढ़ पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलपाक, बिरमावल, धामनोद, धराड़, बांगरोद पर वैक्सीनेशन किया जाएगा ।
आलोट क्षेत्र के सिविल अस्पताल आलोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खारवाकला, ताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा कला पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। जावरा क्षेत्र के सिविल अस्पताल जावरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डीया गोयल, रिंगनोद, बड़ावदा, ढोढर पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। पिपलोदा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपलोदा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालूखेड़ा, सुखेड़ा, मावता, पंचेवा पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।
रतलामी चुनावी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




