शनिवार को स्थानीय शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में बनाए गए इवीएम स्ट्रांग रुम के पिछले रास्ते की औऱ के दो दरवाजों की सील टूटने का आरोप कांग्रेस ने लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी मंयक जाट भी मौके पर पहुंच गए थे । कांग्रेस के आरोपो के बाद कलेक्टर ,जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और निर्वाचन प्रेक्षक भी मौके पर पंहुचे। जिला प्रशासन ने दोनो दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रुम स्थल का निरीक्षण किया औऱ इसके बाद सील टूटने के आरोपों को नकारते हुए इवीएम को पूर्णत: सुरक्षित बताया।
नगर निगम निर्वाचन के बाद इवीएम को मतगणना स्थल शा.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रुम में रखा गया है और स्ट्रांग रुम को सील किया गया है। आज दोपहर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कालेज पंहुचकर स्ट्रांग रुम स्थल के पिछले मार्ग के रास्ते के दो दरवाजों की सील टूटने के आरोप लगाए। उन्होने मीडीया की मौजूदगी में एक दो दरवाजों की टूटी हुई सील भी दिखाई।
कांग्रेस नेताओं के आरोप के बाद जिला कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी एवं वरिष्ट अधिकारियों के साथ मौके पर पंहुचे। निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. अशोक भार्गव भी स्ट्रांग रुम पंहुच गए। प्रशासन ने भाजपा के प्रतिनिधियों को भी मौके पर बुलवाया। कालेज में कांग्रेस के नेता पारस सकलेचा, कांग्रेस प्रत्याशी मयंक जाट भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय इत्यादि पहुँच गए थे। प्रशासन ने तमाम नेताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मीडिया से कहा कि जिन स्थानों पर इवीएम रखी गई है, वहां की कोई सील नहीं टूटी है और इवीएम पूरी तरह से सुरक्षित है। यहां की सुरक्षा ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। कालेज के पिछली तरफ किसी दरवाजे की सील टूटी हुई बताई गई थी,परन्तु इस दरवाजे का इवीएम की सुरक्षा से कोई सीधा ताल्लुक नहीं है।
रतलामी चुनावी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




