जानिए क्या है आज शाम का अपडेट!!रतलाम दाहोद रेलखण्ड में मालगाड़ी के बेपटरी होने बाधित रेलमार्ग का शाम 5 बजे का अपडेट…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम (सोमवार 18 जुलाई 22) रतलाम रेल मंडल में रतलाम दाहोद रेलखण्ड के मंगलमहूड़ी-लिमखेड़ा सेक्शन में मालगाड़ी के बेपटरी (गुड्स ट्रेन डीरेलमेंट) होने की वजह से रतलाम- वडोदरा रेलवे सेक्शन बाधित हुआहै। आज शाम 17.00 बजे तक प्राप्त अपडेट के अनुसार अभी भी अनेक ट्रैन निरस्त अथवा परिवर्तित मार्ग से संचालित हो रही है। रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी का अनुसार रतलाम मंडल के मंगलमहूड़ी-लिमखेड़ा सेक्शन में कल देर रात (रेलवे के समय अनुसार आज 18.07.2022 को 00.48 बजे) मालगाड़ी कें 16 वेगन डीरेल हो जाने के कारण अप और डाऊन लाइन अवरुद्ध हो गई है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता अधिकारियों एवं स्टाफ के साथ पहुँच गये हैI रेल लाइन को पुन: चालु करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्रेन व अन्य उपकरणों के माध्यम से युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है, लाइन चालू करने के लिए कार्य प्रगति पर हैI मार्ग बाधित होने के कारण इस मार्ग पर परिचालित की जाने वाली गाडि़यों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन को निरस्‍त किया गया है। प्रभावित गाडियों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

 

 

 

 


रतलामी चुनावी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|