News By – नीरज बरमेचा
- विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में निकली भाजपा की आभार रैली
- अलकापुरी से शुरू होकर नाहरपुरा चौराहे पर हुआ समापन
रतलाम 21 जुलाई 2022। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल और 30 पार्षदों की जीत पर गुरूवार को शहर में भाजपा की आभार रैली निकली। अलकापुरी चौराहे से शुरू हुई रैली शहर के प्रुमख मार्गों से होकर गुजरी। रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, विधायक चेतन्य काश्यप सहित पार्टी के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं ने खुली जीप में सवार होकर आमजन का आभार जताया।
रैली की शुरूआत में अलकापुरी स्थित मंच पर भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल के साथ विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा सहित पदाधिकारियों का स्वागत किया। रैली यहां से आगे बढी तो शहर में विभिन्न स्थानों पर बने छोटे-बडे़ मंच के माध्यम से शहरवासियों द्वारा इनका स्वागत किया गया। इस दौरान पटेल एवं विधायक काश्यप ने शहर की जनता का आभार माना।

रैली में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित पार्षद भी उपस्थित थे। सभी खुले वाहनों में सवार होकर शहरवासियों का आभार व्यक्त करते नजर आए। इस दौरान सभी के चेहरों पर खुशी अलग ही नजर आ रही थी। रैली के आगे डीजे, बैंड, ढोल बज रहे थे। आगे आदिवासी वैशभूषा में नृत्य करते हुए युवाओं की टोली भी चल रही थी, जो कि आर्कषण का केंद्र रही।
रैली के नाहरपुरा पहुंचने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने रतलाम शहर की जनता का आभार जताया। काश्यप ने कहा कि रतलाम में महापौर पद पर प्रहलाद पटेल और 30 पार्षदों के साथ पूरा बहुमत दिलाने के लिए रतलाम की जनता का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं। आपने जिस ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा किया है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगले पांच साल में हम रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे। रतलाम सबसे बड़ा व्यापारिक और औद्योगिक केंद्र बनेगा। अंत में नवनिर्वाचित महापौर प्रहलाद पटेल ने भी सभी का आभार माना।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




