सीए इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की गई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम आईंसीएआईं द्वारा गुरुवार को घोषित किये गए। रतलाम ब्रांच रतलाम ब्रांच के चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा और सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका ने जानकारी देते हुए बताया की रिया राठौड़ एक साथ दोनों ग्रुप में सफलता प्राप्त की तथा अखिलेश पाटीदार, अंशुल अग्रवाल, मोहित टिंडवानी, हर्षिता बाफना, अलकमार पीपलरावनवाला, सेजल संघवी, केतन भटेवरा, भूमिका तोशनीवाल, श्रुति राठौड़ ने एक ग्रुप उतीर्ण किया।

रतलाम शहर के छात्र एवं छात्राएं अपनी कड़ी मेहनत और लगन से पुरे देश में प्रत्येक परीक्षाओ में शहर का नाम रोशन करते रहे है। रतलाम ब्रांच की वाइस चेयरपर्सन सीए प्रणिता जैन ने सभी विद्यार्थियों को ब्रांच की ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित की एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की l


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|