एक बार फिर चर्चा में आये जिला चिकित्सालय के डॉ. जीवन चौहान, जानिए क्या है पूरा मामला?

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • शराब के नशे में डॉक्टर और उनके साथियों द्वारा मारपीट के गंभीर आरोप
  • डॉ. जीवन चौहान संचालित जीवांश हॉस्पिटल पहले भी रहा है चर्चा में
  • निजी प्रैक्टिस को लेकर भी आये दिन चर्चा में रहते है डॉ. जीवन चौहान   

रतलाम। जहाँ एक ओर डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है, वहीं दूसरी ओर उनसे इस बात की अपेक्षा की जाती है कि वो आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे, बीमार घायलों को स्वस्थ करेंगे तथा समाज को नशे जैसी दुर्व्यसनों से दूर रखने की सलाह देंगे। लेकिन रतलाम में तो एक वाकिया इसके बिल्कुल उलट ही आया है। रतलाम के नामी डॉक्टर जीवन चौहान पर इस बात का आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर नशे में मारपीट की है। घटना के बाद हालात यह हुए कि एक घायल को पहले रतलाम और बाद में गंभीरता को देखते हुए इंदौर ले जाकर उपचार करवाना पड़ा।

FILE PHOTO

लोगों को शराब से दूर रहने और शराब के दुष्परिणाम बताकर बीमारियां होने की बात करने वाले डॉक्टर ही जब शराब के नशे में लोगों के साथ मारपीट करने लगे तो आम जनता से या शराबियों से क्या उम्मीद की जा सकती है। ऐसा ही मामला जिला अस्पताल के पीजीएमओ और नामी डॉ. जीवन चौहान ने और उनके साथियों ने बोदिना स्थित एक पाली हाउस में एक पखवाड़े पहले शराब के नशे में जमकर बवाल किया। वहां मौजूद युवकों के साथ बुरी तरह से मारपीट की। डॉ. और उनके साथियों ने जिनके साथ मारपीट की उन्हें इलाज के लिए उन्हें इंदौर जाना पड़ा। घटना की रिपोर्ट अब औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। पीडि़त का वीडियो भी सामने आया है।

राजबाग कालोनी निवासी जयराज पिता उमेश मकवाना ने बताया कि वह प्रायवेट जाब करता है। 9 जुलाई को उसने अपने परिचित डाक्टर सीपी राठौड के साथ अपने बोदिना स्थित पाली हाऊस पर खाने-पीने की पार्टी रखी थी। इसमें उसके अलावा सीपी राठौड तथा भाई मंयक मकवाना शाम पांच बजे पहुंच गए थे। पार्टी में डॉ. सीपी राठौड ने अपने सीनियर डॉ. जीवन चौहान को भी आमंत्रित किया गया था। रात लगभग 10 बजे डॉ जीवन चौहान अपने साथ बबलू डाबी, उत्सव नायक, रवि भाटी, जीतू चौधरी, अक्षत पहाडिय़ा को भी साथ पॉली हाउस आए। सभी काले रंग की एसयूवी गाडी में हूटर बजाते हुए तथा तेज गाना बजाते हुए नशे में धूत थे। साथ मे बीयर की पेटी भी लेकर आए थे।

आते ही उन्होंने हुडदंग मचाना शुरू कर दिया। हमारे यहा ं काम करने वाले धर्मेन्द्र पाटीदार ने उन्हें रोका और समझाईश दी। इस पर डॉ जीवन चौहान उनके साथी विवाद करने लगे। मैंने उनको मना किया गया, लेकिन डॉ. जीवन चौहान ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। उन्हें गाली देने से मना किया तो जीवन चौहान ने लातघूसों से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया तथा घसीटा। बबलू व जीतू ने मुझे कुर्सी से पीठ तथा जांघ पर मारा जिससे पीठ व जांघ में चोट लगी। भाई मयंक मकवाना, सीपी राठोड व धर्मेन्द्र ने बीच-बचाव कर मुझे कमरे में ले गए और दरवाजा अंदर से लगा दिया।

इसके बाद जीवन चौहान व बबलू ने दरवाजे को लात मारकर दरवाजा खोल लिया व बाहर खीच लिया। बबलू व जीतू ने वहीं पकड़ा और पास में रखे फावड़े से डॉ. जीवन चौहान ने जान से मारने की नियत से सिर में मारा। फिर से मयंक मकवाना और धर्मेन्द्र सीपी राठौड बीच बचाव कर छुडाया तो डॉ. जीवन चौहान व उनके साथी वहां से जाने लगे। बाद में मयंक ने रोहित कोठारी को सैलाना से बुलाया और जीडी अस्पताल लेकर गए। जसराज ने बताया जीडी अस्पताल में स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इंदौर चौइथराम अस्पताल ले गए। वहां इलाज करवाने के बाद थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|