News By – नीरज बरमेचा
- नगर निगम के सहायक आयुक्त को दिए निर्देश,
- 500 से अधिक नामांतरणों की अब जारी होगी विज्ञप्ति
रतलाम 25 जुलाई 2022। नगर निगम में नामांतरण को लेकर परेशान हो रहे शहरवासियों की परेशानी अब जल्द दूर होगी। विधायक चेतन्य काश्यप ने आम लोगों की परेशानी को देखते हुए सोमवार को नगर निगम के सहायक आयुक्त विकास सोलंकी को निर्देश दिए है कि जिन लोगों के नामांतरण अब तक नहीं हो सके है, उनके संबंध में आज ही विज्ञप्ति जारी कर उनके नामांतरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।
विधायक काश्यप ने बताया कि नगर निगम में 500 से अधिक नामांतरण के प्रकरण लंबित है। उन्होंने उक्त सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने एवं आमजन को राहत देने के कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरते जाने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार विज्ञप्ति जारी कर तत्काल सभी प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण किया जाए, जिससे कि लोगों को राहत मिल सके। वर्तमान में नामांतरण कराने के लिए लंबे समय से लोग परेशान होकर नगर निगम के चक्कर काट रहे है, जो कि ठीक नहीं है।
विधायक काश्यप ने कहा कि अब चुनाव भी निपट चुके है। ऐसे में अब किसी प्रकार का कोई बहाना नहीं चलेगा। आमजन की शिकायत है कि वह नामांतरण के लिए नगर निगम में जाते है तो चुनाव और आचार संहिता का हवाला देकर बाद में आने का कहकर जिम्मेदार टाल देते है। अब चुनावी प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है, इसलिए नामांतरण के इस कार्य को प्राथमिकता के साथ किया जाए। तत्काल विज्ञप्ति जारी कर इसकी प्रक्रिया पूर्ण किया जाए।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




