News By – नीरज बरमेचा
जिले में अब तक करीब 393.2 मिलीमीटर (15.48 इंच) वर्षा दर्ज
रतलाम 26 जुलाई 2022/ जिले में अब तक करीब 393.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक औसत 444.7 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। मंगलवार सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटो की अवधि में औसत 20.4 मिलीमीटर वर्षा जिले में दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में 21 मिलीमीटर, जावरा में 16 मिलीमीटर, ताल में 38 मिलीमीटर, पिपलौदा में 16 मिलीमीटर, बाजना में 26 मिलीमीटर, रतलाम में 4 मिलीमीटर, रावटी में 22.2 मिलीमीटर तथा सैलाना में 20 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में सामान्य वर्षा औसत 918.3 मिलीमीटर है।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




