कलेक्टर सूर्यवंशी ने सीएम राइस स्कूलों के संचालन की समीक्षा की…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 27 जुलाई 2022/ राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित सीएम राइस स्कूलों के जिले में संचालन की समीक्षा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा बुधवार को एक बैठक में की गई। कलेक्टर ने स्टाफ उपलब्धता की विशेष रूप से समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, जिला परिवहन अधिकारी दीपक मांझी तथा जिले के खंड शिक्षा अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सीएम राइस स्कूलों में बच्चों के लिए वाहन उपलब्धता तथा स्टाफ की जानकारी प्राप्त की। बैठक में संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई, निर्देशित किया कि शुक्रवार तक जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि सीएम राइस स्कूल, मुख्यमंत्रीजी के सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित है और अपर मुख्य सचिव द्वारा स्वयं संभागवार समीक्षा की जा रही है, इसकी प्राथमिकता को गंभीरता से लेवे।

उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में 8 सीएम राइस स्कूल संचालित होंगे। इनमें शिक्षा विभाग के छह स्कूल आलोट, जावरा, पिपलोदा, सैलाना, रतलाम शहर तथा बिरमावल में रहेंगे। इसके अलावा जनजाति कार्य विभाग के स्कूल सैलाना तथा बाजना में होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके छह स्कूल प्रारंभ हो गए हैं, शासन द्वारा प्रत्येक स्कूल भवन निर्माण हेतु 35 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|