News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 27 जुलाई 2022/ रतलाम जिले में सांसद तथा विधायक निधि के कार्यों की अपूर्णता एवं अप्रारंभ स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा 20 अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। इनमें जनभागीदारी के कार्य भी सम्मिलित हैं।
जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदार ने बताया कि सांसद, विधायक निधि एवं जनभागीदारी योजना के तहत जिले में स्वीकृत किए गए कार्यों में से अभी 53 कार्य ऐसे हैं जो प्रारंभ नहीं हुए हैं और 160 कार्य प्रगतिरत है जो अपनी पूर्णता की समय सीमा को पार कर गए हैं और अब तक प्रगतिरत हैं। जिन अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं उनमें आयुक्त नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन यंत्री, जनपद पंचायत रतलाम, सैलाना, जावरा, आलोट, पिपलोदा, बाजना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी जावरा, नगर परिषद आलोट, बड़ौदा, नामली, ताल, धामनोद, पिपलोदा तथा सैलाना के अधिकारीगण, जिला शिक्षा अधिकारी तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री सम्मिलित हैं।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




