News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 29 जुलाई 2022/ जिला पंचायत रतलाम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन शुक्रवार को सम्पन्न हुए। कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मतदान, मतगणना पश्चात् लालाबाई शंभूलाल को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किया। इसी प्रकार केशूराम निनामा जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए।
जिला पंचायत परिसर में सम्पन्न निर्वाचन कार्रवाई के दौरान अध्यक्ष पद के लिए विधिमान्य मतों की कुल संख्या 13 रही। अविधिमान्य मतों की संख्या 3 थी। डाले गए मतों की कुल संख्या 16 थी। लालाबाई को 7 मत प्राप्त हुए, जबकि रुक्मणबाई रमेश मालवीय को 6 मत मिले। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद निर्वाचन के दौरान विधिमान्य मतों की संख्या 16 थी, डाले गए मतों की संख्या भी कुल 16 थी। केशूराम निनामा को 9 मत प्राप्त हुए जबकि सत्यनारायण पाटीदार को 7 मत मिले।

निर्वाचन के दौरान अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे, अपर कलेक्टर अभिषेक गेहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, एसडीएम संजीव पाण्डे तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




