News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 30 जुलाई 2022/ जिला शांति समिति की बैठक शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी मोहर्रम तथा त्योहारों के अवसर पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं रूपरेखा की जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार, प्रभारी निगम आयुक्त अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत, एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी हेमंत चौहान, शहर काजी अहमद अली, प्रदीप उपाध्याय, महेंद्र गादिया, शैलेंद्र डागा, अरुण त्रिपाठी, महेंद्र पोरवाल, बजरंग पुरोहित, पवन सोमानी, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, यास्मीन शेरानी, अशोक चौटाला, महेंद्र कटारिया, निजाम राही, सलीम मैव, स्टेशन रोड थाना टीआई किशोर पाटनवाला आदि उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर आर्य ने बैठक में विभिन्न त्योहारों के दौरान अधिकारियों के दायित्व के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर सूर्यवंशी ने अधिकारियों को उनके दायित्वों के समय सीमा में निर्वहन के लिए दिशा निर्देशित किया। बैठक में सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया जिस पर कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा समाधान के लिए आश्वस्त किया गया। कलेक्टर ने शहर में अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को सुधारने के बारे में अभियान संचालित करने की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि आगामी दिनों शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुधारने अतिक्रमण हटाने, यातायात सुधार, श्वानो की संख्या पर नियंत्रण, आवारा पशुओं पर नियंत्रण, तथा यत्र-तत्र ठेला गाड़ियों के संचालन पर नियंत्रण के लिए व्यापक कार्य किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक तिवारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर पुलिस की तैनाती सदस्यों के बताए अनुसार की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभिन्न आयोजनों हेतु अनुमति या समय सीमा में ले ली जाए। बैठक में कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा जिले में आगामी दिनों आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी गई।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




