News By – नीरज बरमेचा
बैठक में मालवा प्रांत में संघ की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण विषयों जैसे कार्य-विस्तार , मिलन-मण्डली, कुटुंब-प्रबोधन तथा संघ के शताब्दी वर्ष में संघ के कार्य को प्रत्येक ग्राम तक पहुँचाने की योजना पर विचार-मंथन होगा ।
बैठक के उद्घाटन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र-प्रचारक श्री दीपकजी विस्पुते ने स्वराज प्राप्ति के अमृत महोत्सव में ‘स्व’ के बोध जागरण में संघ के कार्यकर्ताओं की सहभागिता की सराहना की। स्वतंत्रता आंदोलन में देश के सभी वर्गों के योगदान को स्वयसेवकं समाज के बीच लेकर गये एवं स्वराज प्राप्ति हेतु इतिहास में विस्मृत करा दिये गये क्रांतिकारियों की बलिदान गाथा को पुनर्स्थापित करने का पुनीत कार्य संघ ने किया। स्वराज अमृत-महोत्सव समाप्ति पर संघ स्वभाषा, स्वभूषा, स्वावलंबन, देशज शिक्षा एवं चिकित्सा पद्धति आदि के द्वारा स्वराज से स्वतंत्रता के लक्ष्य की ओर बढेगा।
राष्ट्र भाव के जागरण हेतु संघ के कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने वृहद संपर्क, मोहल्ला, ग्राम बैठकें, समाज व प्रबुद्ध जन बैठकों का आयोजन किया जायेगा। घुमन्तू समाज, जनजातीय ग्रामों व शहरी सेवा बस्तियों में तिरंगा वितरण व राष्ट्र गान प्रशिक्षण होगा।

प्रकृति में परमात्मा के दर्शन करने वाली हमारी संस्कृति है। पर्यावरण संरक्षण एवं परिवर्धन में प्रत्येक भारतवासी की भूमिका है, संघ के कार्यकर्ता अपने पर्यावरण कार्यविभाग के माध्यम से बडी संख्या में समाज के सहयोग से पेड़ लगा रहे है। पानी के संवर्धन एवं प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन संघ के कार्यकर्ता कर रहे है। साथ ही हरित गृह एवं हरित मिलन जैसे कार्यक्रमों के द्वारा संघ के कार्यकर्ताओंं को पर्यावरण मित्र जीवन शैली अपनाने का आग्रह किया है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




