गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, ग्राम बोदिना में घर घर यज्ञ के साथ किया वृक्षारोपण…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम, (रविवार 7 अगस्त 22) इस बार स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। “हर घर तिरंगा अभियान” का रंग अब आमजन पर भी अपना असर डालने लगा है। शासन प्रशासन के साथ अब सामाजिक संस्थाएँ भी इसमें अपनी सहभागिता दर्ज करवा रही है। इसी क्रम में सामाजिक आध्यात्मिक संस्था अखिल विश्व गायत्री परिवार की रतलाम शाखा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। रविवार की सुबह ग्राम बोदिना के लिए प्रस्थान करते समय गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा सैलाना रोड पर एकत्रित होकर हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” का उदघोष किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर गायत्री परिजन अपनी पीत वेशभूषा में नारे लगाते हुए अपने वाहनों पर तिरंगा लगाकर एक वाहन रैली के रूप में ग्राम बोदिना के लिए रवाना हुए। गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पण्डित श्रीराम शर्मा आचार्य स्वयं स्वतंत्रता सेनानी रहें है, जिनके सम्मान में भारत सरकार द्वारा उनके महाप्रयाण वर्ष 1990 में तथा उनके द्वारा संस्थापित संस्थान शांतिकुंज के स्थापना के स्वर्ण जयंती वर्ष 2021 में डाक टिकिट भी जारी किया गया है।


उल्लेखनीय है कि अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा “घर घर गायत्री यज्ञ अभियान” चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत इस रविवार को ग्राम बोदिना में एक साथ 28 घरों गायत्री यज्ञ संपन्न कराया गया। गायत्री परिवार की शाखा रतलाम, सैलाना एवं बांगरोद के परिजनों के सहयोग से ग्राम बोदिना में कार्यक्रम संपन्न कराया गया। गायत्री परिवार के “गृहे गृहे गायत्री यज्ञ अभियान” के अंतर्गत एक साथ अनेक घरों में गायत्री परिवार के यज्ञाचार्यों द्वारा एक साथ एक ही समय पर यज्ञ सम्पन्न कराए जाते है। यज्ञ कर्मकाण्ड में यजमान को देवदक्षिणा स्वरूप एक बुराई त्यागने तथा एक अच्छाई ग्रहण करने की प्रेरणा दी जाती है। इस बार ग्राम बोदिना के 28 घरों में एक साथ गायत्री यज्ञ सम्पन्न करवाया गया, सभी यजमानों को वृक्षारोपण के पुनीत कार्य हेतु गायत्री परिवार द्वारा एक एक पौधा भेंट किया गया तथा इसे उनके परिसर में रोपित किया गया। यजमानों ने सहर्ष इन पौधे के संरक्षण संवर्द्धन का आश्वासन भी दिया। ग्राम बोदिना में सम्पन्न हुए इस आयोजन में गायत्री परिवार के अर्जुन सिंह चौहान, एम एम साहू, लालाशंकर पाटीदार, प्रदीप गुप्ता, आनंद दुबे, विजय सिंह चौहान, नरेंद्र पाठक, श्रवण भावसार, राधा शर्मा, ऋतु सैनी, ऋतु भगत, डॉली साहू, कल्पना शाह, कुसुम चौहान, अनिल सैनी, वीरेंद्र पंजाबी सहित अन्य परिजनों ने यज्ञीय दायित्व का निर्वहन किया। यज्ञीय कार्यक्रम में सैलाना शाखा के कांतिलाल राठौर, सुनील तिवारी, राजेन्द्र कसेरा, अनिता कसेरा, किरण तिवारी आदि का भी सहयोग रहा।

 


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|