[insta-gallery id="0"]
होम Highlights लंपी वायरस पर नियंत्रण के लिए टीकों की पहली खेप प्राप्त हुई…

लंपी वायरस पर नियंत्रण के लिए टीकों की पहली खेप प्राप्त हुई…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 09 अगस्त 2022/  कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशन में पशुओं की लंपी वायरस संक्रमण बीमारी की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा सेवा विभाग द्वारा जिले  में व्यापक कदम उठाए गए हैं। बीमारी पर नियंत्रण के लिए टीके भी प्राप्त किए जा रहे हैं।

उपसंचालक पशु चिकित्सा डा. मनोज शर्मा ने बताया कि जिले के लिए गुजरात की अहमदाबाद स्थित कम्पनी टेस्टर बायो साइंस से डेढ लाक टीकों की पहली खेप प्राप्त हो गई है। आगे टीका द्रव्य की दूसरी खेप भी एक-दो दिन में प्राप्त हो जाएगी, 10 अगस्त से स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण प्रारम्भ किया जाएगा, जिससे पशुओं में होने वाली बीमारी की रोकथाम हो सकेगी।

डा. शर्मा ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सम्पूर्ण जिले में धारा 144 लगाकर समीपवर्ती प्रभावित जिलों से पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी गई है, जिससे रतलाम जिले को समीपवर्ती राज्य की तरह भयावह स्थिति का सामना नहीं करना पडा है। साथ ही जिले के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में गौशालाओं एवं पशुपालकों के पशु शेड में कीटनाशक रसायनों का छिडकाव किया जा रहा है। बताया गया है कि पशुओं में फैला रोग मनुष्यों को प्रभावित नहीं करेगा, इस बीमारी का वायरस पशु के दूध को भी प्रभावित नहीं करेगा।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


error: Content is protected !!