सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम घोषित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया द्वारा जून 2022 में आयोजित सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित किये गए। रतलाम ब्रांच के चेयरमैन सीए अंकित बरमेचा और सेक्रेटरी सीए अभिषेक रांका ने जानकारी देते हुए बताया की फाउंडेशन परीक्षा में ऋषभ कटारिया 322, विशाल पुरोहित 308, भावेश सुरेका 296, सुमंगल शर्मा 250, तनव अग्रवाल 244, मयंक दख 242, जय पांचाल 240, प्रखर जैन 236, भविन चोरडिया 233, भावि भरगट 224, अपेक्षा गोलेच्छा 220, प्रगति मूणत 214, हिमांशी लालन 204, श्रुति जैन 200 अंक के साथ सफलता प्राप्त कर शहर का नाम गौरवान्वित किया। शहर से सीए फाउंडेशन परीक्षा देने वाले कुल 123 में से 38 परीक्षार्थी ने सफलता प्राप्त की।

रतलाम ब्रांच के वाइस चेयरपर्सन सीए प्रणिता जैन ने सभी को ब्रांच की ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित की एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही ट्रेजरार सीए आकाश मित्तल एवं सिकासा चेयरमैन सीए मोहित श्रीमाल ने असफल छात्र एवं छात्राओ से पुनः नए जोश एवं उत्साह के साथ आगामी परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहित किया।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|