रतलामवासी 13 अगस्त शनिवार को फहरायेंगे 22 हजार स्क्वेयर फीट का तिरंगा…

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम 12 अगस्त । हर घर तिरंगा अभियान के तहत कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तालाब के भीतर आज 13 अगस्त शनिवार को दोपहर 3 बजे 22 हजार स्क्वेयर फीट का तिरंगा एक विशाल मानव श्रृंखला के माध्यम से फहराकर इतिहास बनायेंगे इसके अलावा अंकूर अभियान के तहत संपूर्ण नगर में 5 हजार से अधिक पौधो का रोपण किया जायेगा।

शासन निर्देशानुसार रतलाम नगर के प्रत्येक मकान पर झण्डा लगाया जाना है जिसके तहत झण्डो को विक्रय हेतु नगर निगम द्वारा 10 केन्द्र क्रमशः अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलोग्राउण्ड, अमृत सागर उद्यान, हरमाला पम्प हाउस, नगर निगम कार्यालय संपत्तिकर काउंटर, पांजरा पोल एनयूएलएम कार्यालय, माणक चौक वाचनालय, मानस भवन व कस्तुरबा नगर पानी की टंकी कार्यालय बनाये गये है जहां से नागरिक प्रति झण्डा राशि रूपये 30/- जमा कर झण्डा प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा वार्ड दरोगा से भी झण्डे क्रय किये जा सकते है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|