News By – विवेक चौधरी
- प्रतापनगर ओवरब्रिज दुर्घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने अंडरब्रिज की मांग की
रतलाम (शनिवार 13 अगस्त 2022) शुक्रवार को प्रताप नगर ओवरब्रिज पर हुई दुर्घटना में पिता और पुत्री की मृत्यु के पश्चात क्षेत्रवासियों ने शहर विधायक चैतन्य कश्यप से मिलकर अडंरपास की मांग की। अपनी मांग को लेकर प्रताप नगर व मंगलम सिटी के रहवासी प्रताप नगर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय पार्षद के साथ शनिवार को विधायक से मिले। पार्षद परमानंद योगी की उपस्थिति में प्रताप नगर, मंगलम सिटी सहित आस-पास की कॉलोनियों के रहवासियों ने विधायक काश्यप को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया। रहवासियों ने बताया कि प्रताप नगर, मंगलम सिटी, मिड टाउन, सांईनाथ कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्र के रहवासियों को प्रताप नगर ओवर ब्रिज से आवागमन करना पड़ता है, इस दौरान यहां पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को ब्रिज पर हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक और उसके बच्चे की मौत हो गई। पूर्व में भी ब्रिज पर कई हादसे हो चुके है। ऐसे में क्षेत्र के रहवासियों ने मांग की है कि प्रताप नगर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाकर क्षेत्र के रहवासियों को राहत प्रदान की जाए। विधायक काश्यप ने प्रताप नगर ब्रिज पर हुई घटना की जांच के लिए सेवानिवृत्त डीएसपी भूपेंद्रसिंह राठौर के नेतृत्व में समिति बनाने का आश्वासन दिया। समिति उक्त घटना के कारणों का पता लगाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। विधायक ने क्षेत्र में निवासरत भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिह लुनेरा से भी चर्चा की। उन्होंने अंडर पास के लिए तकनीकी सर्वे कराने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद के साथ गोपाल शर्मा कोंटू, राजेंद्र वाघ, हंसराज छाबड़ा, भूपेंद्रसिंह राठौर, विरेंद्रसिंह यादव, विनोद वाधवा सहित क्षेत्र के अन्य रहवासी उपस्थित थे।
प्रताप नगर ब्रिज पर हुई दुर्घटना के संबंध में विधायक, महापौर की कलेक्टर के साथ बैठक में रोकथाम के संबंध में विचार विमर्श किया गया
रतलाम 13 अगस्त 2022/ शहर के प्रतापनगर बीच पर गत दिवस हुई दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए विधायक चैतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें प्रताप नगर ब्रिज पर भविष्य में दुर्घटना नहीं हो इस पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए गंभीर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में विचार विमर्श पश्चात तय किया गया कि एक कमेटी गठित की जाएगी जो प्रताप नगर ब्रिज पर दुर्घटनाओं की रोकथाम प्रभावी रूप से किए जाने पर अपने सुझाव देगी। कमेटी में अपर कलेक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यपालन यंत्री, ब्रिज निर्माण निगम आयुक्त तथा जिला परिवहन अधिकारी सम्मिलित रहेंगे। बैठक में प्रताप नगर ब्रिज पर अंडर ब्रिज निर्माण पर भी विचार विमर्श किया गया जिसके लिए कमेटी अपना सुझाव प्रस्तुत करेगी। बैठक में विधायक काश्यप ने प्रताप नगर ब्रिज पर हुई दुर्घटना पर सख्त आक्रोश एवं चिंता जताते हुए कहां कि किसी भी स्थिति में उक्त ब्रिज पर भविष्य में कोई दुर्घटना नहीं हो यह सुनिश्चित करना है।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




