रतलाम शहर में ऐतिहासिक रूप से 22000 फीट का तिरंगा फहराया गया…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 13 अगस्त 2022/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत रतलाम शहर में 13 अगस्त को ऐतिहासिक रूप से 22000 फीट लंबाई का तिरंगा झंडा फहराया गयां। हजारों लोगों की उपस्थिति में स्थानीय कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तलाब की पूर्ण गोलाई में 22000 स्क्वायर फीट आकार का तिरंगा झंडा फहराया गयां। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, नागरिकगण मौजूद रहे।

विधायक चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की पहल पर रतलाम नगर निगम द्वारा निगमायुक्त अभिषेक गहलोत के निर्देशन में अल्प अवधि में 22000 स्क्वायर फीट का तिरंगा झंडा तैयार किया जाकर ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया। इस अवसर के साक्षी शहर के हजारों लोग बने, वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत था। जोश के साथ लगे राष्ट्रीय सम्मान के नारों से परिसर गूंज उठा। नागरिकों ने हृदय की गहराइयों से तिरंगे झंडे के साथ अपनी आत्मीयता और गौरव को आत्मसात किया।

इस अवसर पर विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि शहर ने इतिहास रचा है 22000 स्क्वायर फीट आकार के तिरंगे झंडे को शहर के ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया है। राष्ट्र गौरव में अभिवृद्धि के इन क्षणों में उपस्थित हजारों लोग अभिभूत हैं। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन-जन अपने हृदय की गहराइयों के साथ राष्ट्रध्वज के गौरव से जुड़ा है। कश्यप ने कहा कि अभियान में व्यापक रूप से आमजन तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हो रहे हैं। कश्यप ने कहा कि विशाल ध्वज निर्माण द्वारा रतलाम शहर का नाम रोशन किया गया है। इसी प्रकार रतलाम शहर को एक विकसित स्वरूप दिया जाकर पूरे देश में शहर का नाम विकास के क्षेत्र में भी रोशन करेंगे। इस अवसर पर महापौर पहलाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहां कि यह राष्ट्र गौरव का क्षण है, आम नागरिक राष्ट्र भावना से सराबोर है।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, निगम के पार्षदगण भी उपस्थित थे।  संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार अभिषेक गहलोत ने माना।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|