आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज 22 एवं 23 सितंबर को रतलाम प्रवास पर…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • प्रेरक प्रवचन एवं दीक्षा का आयोजन होगा
  • प्रभु प्रेमी संघ की हुई बैठक, तैयारियों पर चर्चा 
रतलाम,14 अगस्त । जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज 22 एवं 23 सितंबर को रतलाम प्रवास पर रहेंगे। उनके मुखारबिंद से 22 सितंबर को प्रेरक प्रवचन का आयोजन होगा। 23 सितंबर को दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वामीजी के आगमन की तैयारी को लेकर प्रभु प्रेमी संघ की बैठक दयाल वाटिका में आयोजित की गई। इसमें कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। 

प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि 22 सितंबर को सुबह 10 बजे प्रेरक प्रवचन का आयोजन श्री बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने स्थित विधायक सभागृह में किया जाएगा। 23 सितंबर को दीक्षा का आयोजन भी इसी परिसर में होगा। बैठक में कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान संघ के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, रामेश्वर खंडेलवाल, मनोहर पोरवाल, प्रमोद राघव, नारायणलाल जी शर्मा, जयेश झालानी, नवीन भट्ट, केबी व्यास, राजेश ओझा, कोमल बोरीवाल, भूषण व्यास, भगवानलाल परमार, संजय सोनी, संजीव पाठक, रमेश शर्मा, मोहनलाल भट्ट, सुनील भट्ट एवं अरुण त्रिपाठी उपस्थित थे।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|