News By – नीरज बरमेचा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने रतलाम शहर के सकल जैन समाज द्वारा विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया| जिसमे जैन समाज के सभी अनुशांसिक संघठन के पदाधिकारी, सदस्य, सोशल ग्रुप ओर अन्य सामाजिक संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया|
कुछ समय के लिये शहर के मुख्य मार्ग भारतमाता के जयकारों और तिरंगामय हो गए, एक लंबे अंतराल बाद ऐसा माहौल ओर ऐसा विशाल जनसमूह देशभक्ति के लिए देखा गया|
तिरंगा वाहन रैली महलवाड़ा से होते हुये पैलेस रोड, डालूमोदी बाज़ार, माणक चौक, घास बाज़ार, चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, धानमंडी, शहर सराय, न्यू रोड होते हुए दो बत्ती पर राष्ट्रगान के साथ गरिमामय समापन हुआ|सकल जैन समाज ने आयोजन के लिए सभी का आभार माना।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|




