महापौर द्वारा मेयर इन कौंसिल का गठन, जानिए कौन बना MIC सदस्य….

0

News By – नीरज बरमेचा  

रतलाम 19 अगस्त 2022। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंदजी शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, संभागीय भाजपा प्रभारी, कान्तदेवसिंह एवं जिला भाजपा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, सांसद गुमानसिंह डामोर एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप की सहमति से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की अनुशंसा पर महापौर प्रहलाद पटेल ने मेयर इन कौंसिल का गठन किया है। इसमें 10 नवनिर्वाचित पार्षदगण शामिल किए गए है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि मेयर इन कौंसिल में वार्ड 5 के पार्षद भगतसिंह भदौरिया, वार्ड 8 के गिरधारीसिंह (पप्पु पुरोहित), वार्ड 17 की अनिता कटारा, वार्ड 18 के मनोहरलाल सोनी (राजू सोनी), वार्ड 22 के विशाल शर्मा, वार्ड 23 के अक्षय संघवी, वार्ड 40 से धर्मेन्द्र व्यास, वार्ड 41 से दिलीप गांधी, वार्ड 32 के रामलाल डाबी एवं वार्ड 49 की पार्षद सपना त्रिपाठी को शामिल किया गया है।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|