News By – नीरज बरमेचा
- श्री निर्मल गोधा, आहार केंद्र एवं औषधालय का शुभारंभ
- मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया शुभारंभ
- इप्का वाईस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल, समाजसेवी टेंम्पटन अंकलेसरिया, मुकेश जैन और राजकुमार अजमेरा का रहा विशेष आतिथ्य
रतलाम। शहर के प्रतिष्ठित गोधा परिवार ने आज शहर को बड़ी सौगात दी है। समाजसेवी स्वर्गीय श्री निर्मल जी गोधा कि स्मृति में उनके परिजनों ने आज आहार केंद्र और औषधालय कि शुरुआत की है। मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने इस आहार केंद्र का शुभारंभ किया है। इस मौके पर इप्का के वाईस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल, समाजसेवी टेंम्पटन अंकलेसरिया, मुकेश जैन और राजकुमार अजमेरा का विशेष आतिथ्य रहा।
इस आहार केंद्र कि विशेषता है, 20 रूपए में भोजन
यहां आप शुद्ध सात्विक भोजन का लाभ ले सकते है। सुबह 11.30 से दोपहर 2.30 बजे तक मात्र 20 रूपए में भोजन सेवा उपलब्ध रहेगी। शहर के टीआईटी रोड स्थित पटेल पट्रोल पंप के पीछे गली में आहार केंद्र स्थित है।
इस मौके पर ईप्का के वाईस प्रेसिडेंट दिनेश सियाल ने कहा कि स्व. श्री निर्मल गोधा आकर्षक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने आहार केंद्र की इस पहल की प्रशंसा की और कहा कि व्यक्ति चला जाता है लेकिन उसका व्यवहार जीवित रहता है। इसी बात को सच कर दिखाया है, स्व. श्री निर्मल गोधा ने।
अतिथि टेम्पटन अंकलेसरिया ने कहा कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा नही सोएगा। यदि सभी सशक्त कदम आगे बढाए तो। गोधा परिवार के इस प्रयास की तारीफ करते हुए कहा यहां सब मिलकर कोशिश कर रहे है जिससे दूसरो का जीवन भी सफल होगा। समाजसेवी राजकुमार अजमेरा ने कहा कि स्व. श्री निर्मल गोधा के समाज के लिए किए गए सेवा कार्यांे को याद कर उनका अनुसरण करने की बात कही।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र कटारिया ने अपने उद्बोधन मे कहा कि हमारी संस्कृति में अन्नदान का विशेष महत्व है। भोजन पाने वाले के मन से निकलने वाली दुआओं, भोजन करवाने वाले पूरे परिवार में समृद्धि आती है। पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी ने स्वर्गीय श्री निर्मल गोधा को याद कर उनके सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा की अपने पिता से सीखकर उनके पुत्र संजय गोधा उनके सेवा कार्यो को मूर्तरूप दे रहे है। उन्होने कहा कि कलयुग में गरीबों की सेवा ही नारायण की सच्ची सेवा है। कोठारी ने कहा कि शहर में दान देने वालों की कमी नहीं है। उन्होंने गोधा परिवार की इस भोजन शाला की पहल की तारीफ करते हुए इसे ईश्वरीय कार्य बताया है। साथ ही शुभकामनाएं प्रेषित कर इसके सतत चलते रहने कि कामना की है।
इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने श्री निर्मल गोधा आहार केंद्र एवं औषधालय की शुरुआत को शहर के लिए एक अच्छा प्रयास बताया है। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल सलाम खोकर ने किया। वहीं आभार सर्राफा व्यापारी कीर्ति बड़जात्या ने माना।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|





भोजन सेवा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद
ऊपर वाला आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करे।
Comments are closed.