अगर आप रेल यात्रा करने जा रहे है तो यह खबर जानना है जरूरी…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम। भारी बारिश से पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की अनेक ट्रैन प्रभावित हुई है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेने पश्चिम मध्‍य रेलवे के ब्‍यावरा राजगढ़-पाचोर रोड के मध्‍य भारी बारिश एवं रेल लाइन पर पानी आने के कारण प्रभावित हुई है। रतलाम रेल मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया है कि अंचल में विगत दिवस हुई भारी बारिश ने रतलाम रेल मंडल की अनेकों ट्रेनों को प्रभावित किया है, जिनका ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

  1. 22 अगस्‍त, 2022 को ग्‍वालियर से चली गाड़ी संख्‍या 11126 ग्‍वालियर रतलाम एक्‍सप्रेसक्‍सप्रेस, वाया रुठियाई-कोटा-नागदा चली।
  2. 21 अगस्‍त, 2022 को मुजफ्फरपुर से चली गाड़ी संख्‍या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत एक्‍सप्रेस वाया बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी चली।
  3. 22 अगस्‍त, 2022 को दरभंगा से चली गाड़ी संख्‍या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्‍पेशल क्‍लोन एक्‍सप्रेस वाया बीना-संतहिरदाराम नगर-मक्‍सी चली।
  4. 22 अगस्‍त, 2022 को अहमदाबाद से चली गाड़ी संख्‍या 19167 अहमदाबाद-वाराणसी एक्‍सप्रेस वाया मक्‍सी –संतहिरदाराम नगर-बीना चली।
  5. 22 अगस्‍त, 2022 को वारणसी से चली गाड़ी संख्‍या 19166 वाराणसी अहमदाबाद एक्‍सप्रेस वाया बीना-संत हिरदाराम नगर- मक्‍सी चली
  6. 23 अगस्‍त, 2022 को कोटा से चली गाड़ी संख्‍या 22983 कोटा-इंदौर एक्‍सप्रेस बाड़गढ़ स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट हुई तथा वहीं से वापस कोटा के लिए शॉर्ट ऑर्जिनेट हुई।
  7. 23 अगस्‍त, 2022 को नागदा से चली गाड़ी संख्‍या 19341 नागदा-बीना एक्‍सप्रेस, मक्‍सी स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट हुई तथा मक्‍सी से बीना के मध्‍य निरस्‍त रही।
  8. 23 अगस्‍त, 2022 को बीना से चलने वाली गाड़ी  संख्‍या 19342 बीना-नागदा एक्‍सप्रेस, मक्‍सी से शॉर्ट ऑर्जिनेट होगी तथा मक्‍सी – बीना के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  9. गाड़ी संख्‍या 09013 उधना बनारस  स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, उधना से 23 अगस्‍त, 2022 को चली वाया मक्‍सी –संतहिरदाराम नगर-बीना चली।
  10. गाड़ी संख्‍या 22196 बान्‍द्रा टर्मिनस झांसी एक्‍सप्रेस, बान्‍द्रा टर्मिनस से 23 अगस्‍त, 2022 को चली वाया मक्‍सी –संतहिरदाराम नगर-बीना चली।
  11. गाड़ी संख्‍या 22983/22984 कोटा इंदौर कोटा इंटरसिटी 24 अगस्‍त, 2022 को निरस्‍त रहेगी।
  12. गाड़ी संख्‍या 19325 इंदौर अमृतसर एक्‍सप्रेस, इंदौर से 23 अगस्‍त, 2022 को चलने वाली, वाया संतहिरदाराम नगर-बीना-झांसी  चली।
  13. गाड़ी संख्‍या 21125 इंदौर भींड एक्‍सप्रेस, इंदौर से 23 अगस्‍त, 2022 को चलने वाली वाया नागदा-कोटा चली।
  14. गाड़ी संख्‍या 14320 बरेली इंदौर एक्‍सप्रेस, बरेली से 24 अगस्‍त, 2022 को चलने वाली वाया बीना-संत हिरदाराम नगर चलेगी।
  15. गाड़ी संख्‍या 11126 ग्‍वालियर रतलाम एक्‍सप्रेस, ग्‍वालियर से 23 अगस्‍त, 2022 को चलने वाली वाया कोटा-नागदा चली।
  16. गाड़ी संख्‍या 19167 अहमदाबाद वाराणसी एक्‍सप्रेस, अहमदाबाद से 23 अगस्‍त, 2022 को चलने वाली वाया संतहिरदाराम नगर-बीना-झांसी  चली।
  17. गाड़ी संख्‍या 19168 वाराणसी अहमदाबाद एक्‍सप्रेस, वाराणसी से 23 अगस्‍त, 2022 को चलने वाली वाया बीना-संतहिरदाराम नगर चली।
  18. गाड़ी संख्‍या 19342/19341  बीना नागदा बीना एक्‍सप्रेस, 24 अगस्‍त, 2022 को रुठियाई से चलेगी तथा रुठियाई-बीना-रुठियाई  के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।

चित्तौड़गढ़ नीमच रेल खण्ड की अनेक ट्रैन हुई है प्रभावित

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़-नीमच रेल खण्ड की कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हुई है। लेकिन इसका कारण वर्षा से अवरोध नहीं है अपितु दोहरीकारण है। इसके तहत बिसलवास कलां से नीमच के मध्‍य प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की कुछ ट्रेने प्रभावित होगी।

प्रभावित गाडियों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

  1. गाड़ी संख्‍या 19816 कोटा मंदसौर पैसेंजर, कोटा से 25 अगस्‍त, 2022 से 09 सितम्‍बर, 2022 तक चलने वाली, चित्‍तौड़गढ़ तक चलेगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से मंदसौर के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  2. गाड़ी संख्‍या 19815 मंदसौर कोटा पैसेंजर , मंदसौर से 25 अगस्‍त, 2022 से 09 सितम्‍बर, 2022 तक चलने वाली, चित्‍तौड़गढ़ से चलेगी तथा मंदसौर से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  3. गाड़ी संख्‍या 19328 उदयपुर रतलाम पैसेंजर, उदयपुर सिटी से 25 अगस्‍त, 2022 से 09 सितम्‍बर, 2022 तक चलने वाली, चित्‍तौड़गढ़ स्‍टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा चित्‍तौड़गढ़ से रतलाम के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  4. गाड़ी संख्‍या 19817 रतलाम आगरा फोर्ट पैसेंजर, रतलाम से 25 अगस्‍त, 2022 से 09 सितम्‍बर, 2022 तक चलने वाली, चित्‍तौड़गढ़ से चलेगी तथा रतलाम से चित्‍तौड़गढ़ के मध्‍य निरस्‍त रहेगी।
  5. गाड़ी संख्‍या 05833 कोटा मंदसौर स्‍पेशल पैसेंजर, कोटा से 03 सितम्‍बर, 2022 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
  6. गाड़ी संख्‍या 05835 मंदसौर उदयपुर सिटी स्‍पेशल पैसेंजर, मंदसौर से 04 सितम्‍बर, 2022 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
  7. गाड़ी संख्‍या 05836 उदयपुर सिटी मंदसौर स्‍पेशल पैसेंजर, उदयपुर सिटी से 04 सितम्‍बर, 2022 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।
  8. गाड़ी संख्‍या 05834 मंदसौर कोटा स्‍पेशल पैसेंजर, मंदसौर से 04 सितम्‍बर, 2022 को चलने वाली निरस्‍त रहेगी।

रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|