जिला योजना समिति सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न, जानिए कौन कौन से सदस्य हुए निर्वाचित…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 27 अगस्त 2022/ रतलाम जिला योजना समिति सदस्यों का निर्वाचन 27 अगस्त को संपन्न हुआ। निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी के रुप में अपर कलेक्टर अभिषेक गहलोत तथा डिप्टी कलेक्टर कृतिका भीमावद द्वारा कार्य किया गया।

जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदार ने बताया कि जो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए उनमें नगर निगम से यास्मीन शैरानी, रणजीत टॉक, योगेश पापटवाल, जिला पंचायत से आरती पवन जाट, उमा संतोष पालीवाल, केशुराम निनामा, चंपा चंदू मईडा, डी.पी. धाकड़ नाथूलाल गामड़, निर्मला गोपाल सिंह गुर्जर, बी.सी. शरद कुमार डोडियार, महेंद्र सिंह, राजेश भरावा, सत्यनारायण पाटीदार शामिल है। इसी प्रकार निर्वाचन के माध्यम से निर्वाचित सदस्यों मे जावरा नगर पालिका से मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी तथा नगर पंचायत बड़ावदा से अनिल अवस्थी सम्मिलित है।

उल्लेखनीय है कि दो अन्य सदस्यों के रुप में राजेंद्रसिंह लुनेरा तथा के.के. सिंह कालूखेड़ा को राज्य शासन द्वारा जिला योजना समिति रतलाम में नाम निर्दिष्ट किया गया है। जिला योजना समिति की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा की जाती है। समिति के सदस्य सचिव के रूप में जिला कलेक्टर सम्मिलित होते हैं।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|