[insta-gallery id="0"]
होम Highlights सीवरेज संबंधी शिकायतों के लिये खुलेगा कॉल सेंटर, इस नंबर पर होंगी...

सीवरेज संबंधी शिकायतों के लिये खुलेगा कॉल सेंटर, इस नंबर पर होंगी शिकायत दर्ज…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • 9179590374 पर सीवरेज संबंधी शिकायत होंगी दर्ज
  • सीवरेज प्रोजेक्टर की निगम आयुक्त गेहलोत ने की समीक्षा

रतलाम 29 अगस्त । अमृत योजनान्तर्गत शहर के सीवरेज प्रोजेक्ट की निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत ने विस्तृत समीक्षा कर सीवरेज संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु ठेकेदार को कॉल सेंटर खोलने के निर्देश दिये। निगम आयुक्त गेहलोत ने समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि सीवरेज चॉक व सफाई संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु ठेकेदार सिविक सेंटर स्थित तरणताल में कॉल सेंटर खोले ताकि नागरिक प्रातः 8 से सांय 5 बजे के मध्य शिकायत दर्ज करा सकें। दूरभाष से शिकायत दर्ज कराने हेतु बैठक में मोबाईल नम्बर 9179590374 तय किया गया।

आयोजित बैठक में कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, उपयंत्री राजेश पाटीदार, ठेकेदार वाघेला, इंजीनियर हरेश, रामेश, वैभव शर्मा आदि उपस्थित थे।


रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|

 


 

 

 

error: Content is protected !!