News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 31 अगस्त 2022/ कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा रतलाम जिले में शासन की मंशा अनुसार सी.एम. राइजस्कुलो के बेहतर संचालन के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी तथा जनजातीय कार्य विभाग को दिए गए है। जिले में 6 सी.एम. राईज स्कूल स्वीकृत हैं। इनमें उत्कृष्ट उ.मा.वि. आलोट, उत्कृष्ट उ.मा.वि. जावरा, उत्कृष्ट उ.मा.वि. पिपलौदा, विनोबा उ.मा.वि. अम्बेडकर नगर, उ.मा.वि. बिरमावल तथा माडल उ.मा.वि. सैलाना शामिल हैं।
सी.एम. राइज विद्यालयों के तहत उत्कृष्ट उ.मा.वि. आलोट में 19 शिक्षक कार्यरत हैं। इसके अलावा 5 हाऊस कीपर, 7 सुरक्षा गार्ड हैं। उत्कृष्ट उ.मा.वि. जावरा में 23 शिक्षक, 3 हाऊस कीपर, 2 सुरक्षा गार्ड 2 है। उत्कृष्ट उ.मा.वि. पिपलौदा में 13 शिक्षक, 5 हाऊस कीपर, 7 सुरक्षा गार्ड है। विनोबा उ.मा.वि. अम्बेडकर नगर में 19 शिक्षक, 4 हाऊस कीपर, 7 सुरक्षा गार्ड है, उ.मा.वि. बिरमावल में 14 शिक्षक, 4 हाऊस कीपर, 7 सुरक्षा गार्ड तथा माडल उ.मा.वि. सैलाना में 12 शिक्षक, 4 हाऊस कीपर, 6 सुरक्षा गार्ड है।

सी.एम. राइज विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की जानकारी में बताया गया है कि उत्कृष्ट उ.मा.वि. आलोट में प्रायमरी के 65, माध्यमिक के 136 तथा हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी के 600 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उत्कृष्ट उ.मा.वि. जावरा में प्रायमरी के 152, माध्यमिक के 68, हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी में 342 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। उत्कृष्ट उ.मा.वि. पिपलौदा में प्रायमरी के 132, माध्यमिक के 120, हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी में 312 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विनोबा उ.मा.वि. अम्बेडकर नगर में प्रायमरी के 114, माध्यमिक के 145, हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी में 241 विद्यार्थी अध्ययनत हैं। उ.मा.वि. बिरमावल में प्रायमरी के 64, माध्यमिक के 110, हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी में 248 विद्यार्थी तथा माडल उ.मा.वि. सैलाना में माध्यमिक के 75, हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी में 450 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
वर्षवार स्वीकृत भवनों की संख्या
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं राज्य मद से स्वीकृत, पूर्ण तथा निर्माणाधीन भवनों की जानकारी में बताया गया कि वर्ष 2009-10 में स्वीकृत भवनों की संख्या 3 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 3 थी। वर्ष 2010-11 में स्वीकृत भवनों की संख्या 15 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 15 थी। वर्ष 2011-12 में स्वीकृत भवनों की संख्या 9 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 9 थी। वर्ष 2014-15 में स्वीकृत भवनों की संख्या 11 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 11 थी। वर्ष 2015-16 में स्वीकृत भवनों की संख्या 7 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 6 तथा निर्माणाधीन संख्या 1 थी। वर्ष 2016-17 में स्वीकृत भवनों की संख्या 11 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 11 थी। वर्ष 2017-18 में स्वीकृत भवनों की संख्या 3 तथा पूर्ण भवनों की संख्या 2 तथा निर्माणाधीन संख्या 1 थी तथा वर्ष 2019-20 में स्वीकृत भवनों की संख्या 2 तथा निर्माणाधीन संख्या 2 थी।
व्यावसायिक शिक्षा – शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए जिले के 23 हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक 2-2 ट्रेड संचालित हैं। इन विद्यालयों में से 2 विद्यालयों को हब विद्यालय बनाकर 2 अन्य विद्यालयों में भी व्यावसायिक शिक्षा प्रारम्भ की गई है। लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या 3937 है।

कलेक्टर सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को समय सीमा में छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
रतलाम 31 अगस्त 2022/ कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने जिले के शिक्षा विभाग तथा ट्रायबल विभाग को निर्देशित किया है कि उनके विभागों के तहत शासन द्वारा प्रावधानिक विद्यार्थी छात्रवृत्तियों का समय सीमा में प्रदाय सुनिश्चित किया जाए। इस सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त नहीं हो। कलेक्टर ने जिले के सैलाना तथा बाजना विकासखण्डों में आदिवासी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति स्वीकृतियों की विशेष रुप से समीक्षा करते हुए समय सीमा में कार्य सुनिश्चित करने को कहा है।
कलेक्टर द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्तियों की भी विशेष रुप से समीक्षा विगत दिनों एक बैठक में की गई। बताया गया कि समेकित शिक्षा के तहत कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को परिवहन हेतु 1 हजार रुपए, स्टेशनरी हेतु 800 रुपए, स्टायफण्ड हेतु 2 हजार रुपए आदि सुविधा तथा भत्तों का प्रदाय सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है। लाभान्वित विद्यार्थियों की संख्या 89 है।
बताया गया कि पायलट प्रोजेक्ट अन्तर्गत चयनित जिले के बाजना विकासखंड के ऐेसे विद्यार्थी जिनके 5 कि.मी. में हाईस्कूल एवं 8 कि.मी. में हायर सेकेण्डरी स्कूल की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनको विद्यालय आने पर 600 रुपए प्रतिमाह परिवहन सुविधा दी जाती है। ऐसे कुल 1 हजार लाभान्वित विद्यार्थी हैं।
रतलामी फीवर के लिए हमें व्हाट्सएप पर ज्वाइन करे…
https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों का रतलामी फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारो के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गयी लिंक पर क्लिक करे|


